Skip to main content

Swachh Vidyalaya Puraskar: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए अब 15 अप्रैल तक करना हो सभी विद्यालयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।

 

प्रिय शिक्षक साथियों एवं सम्मानित स्कूल प्रमुखों, आप सभी अवगत हैं की भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) 2021-22 का शुभारंभ किया है । यह कार्यक्रम उन स्कूलों को मान्यताप्रोत्साहन और पुरस्कार प्रदान करेगा जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये  है। एसवीपी कार्यक्रम भविष्य में विद्यालयों को स्वच्छता के क्षेत्र में और भी अनेक सुधार करने के लिए अवसर प्रदान करता है। सभी प्रकार के इच्छुक स्कूल मार्च 2022 तक स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ इस पोस्ट के माध्यम से मै स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाते हुए इस कार्य में आपके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूँगा. किसी भी प्रकार की जानकारी व सुझाव के लिए इस पोस्ट के अंत में दिए गए कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें.
सुशील डोभाल, प्रवक्ता विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड
 तो आइये, शालाओं की स्वच्छता और साफ़ सफाई को लेकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को समझते हैं. शाला में जल स्वच्छता एवं साफ-सफाई की उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एक बेहतर उपकरण है गत वर्षों में सभी जिलों द्वारा पुरस्कार के लिए पंजीकरण में देशभर में लाखों विद्यालयों ने भाग लिया है
इस वर्ष स्वच्छता के साथ कोविड-19 रोकथाम हेतु अनुकूल व्यवहार के संकेतक भी शामिल होने से पुरस्कार का महत्व और बढ़ गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश के सभी जिलों से अपेक्षा की  है कि सभी विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु अनिवार्यतः नामांकित करें.

सभी विद्यालय 15 अप्रैल तक कर सकेंगे अब ऑनलाइन आवेदन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP) 2021-22 सभी श्रेणियों के स्कूलों के लिये है और इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारीसरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी स्कूल हिस्सा ले सकते हैं। स्कूलों का मूल्यांकन जलस्वच्छतासाबुन से हाथ सफाईसंचालन एवं रखरखावव्यवहार परिवर्तन तथा क्षमता निर्माण तथा नये जोड़े गए कोविड-19 को लेकर तैयारी एवं प्रतिक्रिया खंड में आनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से की जायेगी ।

चयन की कसौटियां

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को कई कसौटियों पर परखा जाएगा। पीने के पानी की व्यवस्थाप्रसाधनसाबुन से हाथ धोनासंचालन और रखरखावक्षमता निर्माण समेत कोविड-19 की तैयारी के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन होगा। इसके बाद जिलाराज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सबसे स्वच्छ स्कूलों की घोषणा की जाएगी। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच जिला स्तरीय समिति करेगीजिसकी अध्यक्षता डीएम करेंगे। समिति में डीईओतीन नामी स्कूलों के शिक्षकजल संस्थान के अधीक्षण अभियंता भी शामिल होंगे। स्कूल प्रमुखों को मेरा सुझाव है की आवेदन के दौरान वास्तविक सूचनाएं और फोटोग्राफ ही पोर्टल पर अपलोड करें.

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 
  • स्कूलों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करना – जनवरी से मार्च 2022
  • जिला स्तर पर पुरस्कारों के लिए स्कूलों का चयन- 1 अप्रैल से 15 मई 2022
  • राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर के पुरस्कारों के लिए परिणाम प्रस्तुत करना – 22 मई 2022 तक
  • राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर के पुरस्कारों के लिए स्कूलों का चयन- 22 मई से 30 जून 2022
  • राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए परिणाम प्रस्तुत करना – 1 जुलाई से 7 जुलाई 2022
  • राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉस सत्यापन – 7 जुलाई से 7 सितंबर 2022
  • राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समारोह की संभावित तिथि – 15 अक्टूबर 2022 (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस)
  • राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समारोह की संभावित तिथि – 15 अक्टूबर 2022 (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस)
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में पुरस्कारों की श्रेणियाँ
पुरस्कारों को जिला स्तरराज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वर्गीकृत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष समग्र श्रेणी के तहत पुरस्कारों के लिए 40 स्कूलों का चयन किया जाएगा। समग्र शिक्षा योजना के तहत चयनित स्कूलों को प्रति स्कूल 50,000 रुपये से 60,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रति स्कूल 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ छह उप-श्रेणी-वार पुरस्कार होंगे। उप-श्रेणियों में पानीस्वच्छतासाबुन से हाथ धोनासंचालन और रखरखावव्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माणऔर COVID-19 की तैयारी और प्रतिक्रिया पर नई जोड़ी गई श्रेणी शामिल हैं।
 
एसवीपी 2021-22 में आवश्यक तत्व
  • पानी
  • स्वच्छता
  • साबुन से हाथ धोना
  • संचालन और रखरखाव
  • व्यवहार परिवर्तन गतिविधियाँ और क्षमता निर्माण
  • “COVID-19 की तैयारी और प्रतिक्रिया” (COVID महामारी को देखते हुए नया जोड़ा गया) 
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पंजीकरण और लॉगिन
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सभी सरकारीसरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करना होगा। स्कूलों का रजिस्ट्रेशन स्कूल के UDISE+ कोड से किया जाएगा। स्कूलों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर Sign Up करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक- 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here
Login / Sign Up करने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here
Mobile App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- Click Here
स्कूल का U-DISE+ कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें-Click Here
किसी भी तरह जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- Click Here


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...