Skip to main content

Atal Utkrisht Vidyalaya: उत्तराखंड में द्वितीय चरण में 135 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने मांगी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से आख्या।

 

महावीर सिंह बिष्ट, मंडलीय अपर निदेशक गढ़वाल
शिक्षा निदेशालय ने द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए राज्य के 135 विद्यालयों से सीबीएसई ऐफिलेशन से संबंधित मानकों पर आख्या मांगी है। इससे पूर्व पहले चरण में राज्य के 89 विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के रूप में अस्तित्व में आ चुके हैं।

     विद्यालई शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विकास खंडों से द्वितीय चरण के लिए 135 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों  के चयन के लिए सीबीएसई एफिलेशन से संबंधित मानकों पर स्पष्ट आख्या मांगी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार के पिछले कार्यकाल में नई शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुरूप राज्य में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए कुल 89 इंटर कॉलेजों का चयन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में किया गया था। इनमें से अधिकतर विद्यालय विगत सत्र में सीबीएसई से सम्बद्ध हो चुके हैं जबकि कुछ विद्यालय मानक पूरे न कर पाने के कारण अभी भी विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से सम्बद्ध हैं। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई संबद्धता के साथ अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। सरकार के इस कदम की ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावक और आम लोग भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। शासन के निर्देशों पर विद्यालय शिक्षा विभाग द्वितीय चरण में राज्य भर से 135 इंटर कॉलेजों को अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के रूप में चयनित करते हुए इन्हें सीबीएसई संबद्धता के साथ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण आरंभ करने जा रहा है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक निदेशक आरके कुंवर ने दोनों मंडलों और सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से उनके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों से सीबीएसइ  ऐफिलेशन के मानकों को ध्यान में रखते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

     इसी क्रम में मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल मंडल की सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों से पूर्व में सूचीबद्ध किए गए विद्यालयों के लिए सीबीएसई एफीलिएशन से संबंधित मानकों पर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण के कुछ विद्यालयों में मानक पूरे न करने के कारण सीबीएसई एफिलेशन अभी तक नहीं मिल पाया है, इसकारण भी विभाग द्वितीय चरण में विद्यालयों के सीबीएसई एपीलेशन से पूर्व मानकों पर विशेष जोर दे रहा है।

विद्यालयों के लिए इस योजना में पंजीकरण के लिए आज है अंतिम तिथि, तुरंत करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...