Skip to main content

Praveshotsav: अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की 10वीं की छात्रा राधिका बनी प्रवेशोत्सव 22-23 की ब्रांड स्टूडेंट, संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने जमकर बढ़ाया राधिका और नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह।

Report by Sushil Dobhal- जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की दसवीं की छात्रा राधिका इस वर्ष के प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट बन गई है। राज्य के सैकड़ों विद्यालयों में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर्स में राधिका नजर आ रही है। प्रवेश उत्सव के मौके पर विद्यालय पहुंचे संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने राधिका का जमकर उत्साह बढ़ाया।

 उत्तराखंड में 20 अप्रैल को विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। विभाग के निर्देशों पर 20 अप्रैल को विद्यालयों में नव-प्रवेशी बच्चों के लिए स्कूलों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अनुश्रवण के लिए विकासखण्ड जाखणीधार के भ्रमण के दौरान विद्यालय पहुंच संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत और खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह ने नव प्रवेशी बच्चों के साथ ही प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट राधिका का जमकर उत्साह बढ़ाया। 

 उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन दर बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। इस कार्यक्रम में टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आईसीटी के साधनों का उपयोग करते हुए राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन बैनर और पोस्टर तैयार किए हैं। उनके द्वारा उपलव्ध करवाये गए वेबलिंक पर क्लिक कर राज्य के सभी जिलों की सैकड़ों विद्यालयों ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर तैयार करने के लिए अपना पंजीकरण किया और पंजीकरण करते ही ईमेल के द्वारा इन विद्यालयों को प्रवेशोत्सव 22-23 के लिए आकर्षक बैनर और पोस्टर उपलव्ध हो रहे हैं।  इन निःशुल्क पोस्टर और बैनर में प्रवक्ता सुशील डोभाल ने अपने विद्यालय की एक प्रतिभाशाली छात्रा राधिका को ब्रांड स्टूडेंट के रूप में पहचान दिलवाने का प्रयास किया है। 

     राज्यभर में करीब 12 सौ से अधिक विद्यालयों ने निर्धारित लिंक पर पंजीकरण कर प्रवेशोत्सव के लिए अपने विद्यालयों के लिए यह बैनर और पोस्टर डाउनलोड किए हैं। इन पोस्टर और बैनर में राधिका 'मेरा विद्यालय मेरा गौरव' और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' संदेशों के साथ चेहरे पर मुस्कुराहट लिए नजर आ रही है। राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रवेशोत्सव  के बैनर और पोस्टर को डाउनलोड कर जहां सोशल मीडिया में साझा किया है वही इसे प्रिंट कर अपने विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया गया है। राज्य के विद्यालयों में अपने फोटो वाले बैनर और पोस्टर को सोशल मीडिया में छाए देखने पर राधिका बहुत उत्साहित है। विद्यालय के शिक्षक पंकज डंगवाल ने कहा कि राधिका विद्यालय की एक प्रतिभाशाली छात्रा है और विद्यालय में हमेशा शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रयास करती रही है। इसके साथ ही वह विद्यालय की तमाम गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभाग करती है और गत वर्ष इंस्पायर अवार्ड स्कीम के अंतर्गत भी उसका बाल वैज्ञानिक छात्रा के रूप में जनपद स्तर पर चयन हुआ था। प्रधानाचार्य एलपी डोभाल एवं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि प्रवेशोत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी छात्रों के साथ ही राधिका को भी विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

      प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के लिए राज्य के समस्त विद्यालयों को आईसीटी के  साधनों का उपयोग कर निःशुल्क बैनर और पोस्टर उपलब्ध कराए जाने पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी, मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी ललित मोहन चमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार धनवीर सिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारियों ने प्रवक्ता सुशील डोभाल के प्रयासों की सराहना की है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...