Skip to main content

नई टिहरी के इस नामी निजी स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का गुस्सा, पुनः प्रवेश शुल्क सहित कई अनियमितताओं की शिकायत पर स्कूल आया प्रशासन के निशाने पर।

 

Private schools arbitrariness: नई टिहरी में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। नई टिहरी के एक नामी निजी स्कूल द्वारा पुनः प्रवेश शुल्क लिए जाने सहित कथित मनमानी को लेकर अभिभावकों की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ी फटकार लगाई है।

 नई टिहरी के ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल द्वारा नए सत्र में अपने सभी पुराने छात्र छात्राओं से अगली कक्षा में पुनः प्रवेश शुल्क लिए जाने सहित कई अनियमितताओं को लेकर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। अभिभावकों द्वारा विद्यालय की मनमानी की शिकायत मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट से की गई है, जिस पर अपर निदेशक द्वारा टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी से विद्यालय की अनियमितताओं की जांच करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अभिभावकों द्वारा गत सप्ताह जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव से भी निजी विद्यालयों की मनमानी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को सौंपने पर आज उप जिलाधिकारी ने अभिभावकों के शिष्टमंडल के साथ नगर के सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान अभिभावकों ने कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक क्लास में री-एडमिशन फीस लिए जाने के साथ ही अनेक अव्यावहारिक चार्जेज पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उप जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुनः प्रवेश शुल्क सहित अन्य अनियमितताओं को तत्काल दूर करने के साथ ही विद्यालय में तत्काल पीटीए के गठन के निर्देश दिए है।

   उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कई बार कॉन्वेंट स्कूल की कथित मनमानी को लेकर अभिभावक नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन विद्यालय प्रबंधन इसे अल्पसंख्यको के शैक्षणिक संस्थान होने का हवाला देते हुए बार-बार मनमानी को रोकने में टालमटोल करता रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में इस विद्यालय से अभिभावकों ने अपने बच्चों को अन्य विद्यालयों में अंतरित भी किया है। जिलाधिकारी ने कहा है की कॉन्वेंट स्कूल सहित जनपद के अन्य निजी विद्यालयों की मनमानी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे सभी विद्यालयों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने ऐसे सभी विद्यालयों के विरुद्ध अभिभावकों को आगे आने की अपील की है जो विभागीय मानकों की अनदेखी कर रहे हैं।

RBSK टीम ने उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार के स्कूली छात्रों को तम्बाकूमुक्त कार्यक्रम के लिए किया जागरूक, कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए छात्र प्रवीण राणा को स्कूल बैग भेंट कर किया सम्मानित-

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...