Skip to main content

समग्र शिक्षा उत्तराखंड: राज्य एवं जिला समन्वयक पदों के लिए आवेदकों की सूची हुई जारी, एक सप्ताह के भीतर यहां करें प्रत्यावेदन-

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा योजना के लिए राज्य समन्वयक एवं सभी 13 जिलों में 83 समन्वयकों के साथ ही राज्य विधि समन्वयक के 1 पद के लिए पात्र आवेदकों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी की गई है। राज्य एवं जिला समन्वयक के पदों के लिए जहां 979 शिक्षकों को अर्ह घोषित किया गया है, जबकि 429 शिक्षकों को निर्धारित वेतन लेवल के मानक को पूरा न कर पाने सहित अन्य विभिन्न कारणों से इन पदों के लिए अनर्ह घोषित किया गया है। राज्य विधि समन्वयक के एक पद के लिए 4 शिक्षकों ने आवेदन किया है। खास बात यह रही कि विधि समन्वयक पद के लिए अनुभव के मानक पूरा न करने पर कोई भी आवेदक अहर्ता पूरी नहीं कर पा रहै है।

      उल्लेखनीय है कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा राज्य समन्वयक के 1 पद तथा राज्य के सभी 13 जिलों के में कुल 83 जिला समन्वय पदों के साथ ही राज्य स्तरीय विधि समन्वय के 1 पद के लिए 4 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इन पदों पर राज्यभर से बड़ी मात्रा में शिक्षकों ने रुचि दिखाते हुए आवेदन किया किया है। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा सोमवार को सभी अर्ह और अनर्ह आवेदकों की सूची जारी की गयी है। राज्य समन्वयक एवं जिला सम्मेलन पदों पर कुल 979 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों द्वारा आवेदन किया गया है जबकि राज्य स्तरीय विधि समन्वयक के 1 पद के लिए केवल 4 आवेदन परियोजना कार्यालय को मिले हैं । खास बात यह है कि विधि समन्वयक पद के लिए विधिक कार्य का अनुभव न होने के कारण कोई भी आवेदक अर्ह नहीं हो पा रहा है।

     राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा है कि जारी की गई सूची से संबंधित आवेदक अपनी सूचनाओं और शैक्षिक गुणाक का  मिलान कर किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर 1 सप्ताह के भीतर उचित साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन कर सकता है, एक सप्ताह के बाद किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

   4 अप्रैल कुछ जारी की गई इन पदों के लिए जारी की गई विज्ञप्ति मैं शैक्षिक गुणांक के आधार पर चयन का उल्लेख किया गया था। आवेदकों की जारी की गई सूची में अभी यह तय नहीं है कि इन पदों पर नियुक्ति शैक्षिक गुणांक के आधार पर होगी या लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार के आधार पर। जानकारों के अनुसार शैक्षिक गुणांक के आधार पर नियुक्ति में व्यावहारिक समस्याएं पैदा होंगी क्योंकि अनेक आवेदक शैक्षिक गुणांक मैं आगे होने के बावजूद राज्य अथवा जिला समन्वयक जैसी महत्वपूर्ण पदों  के लिए कंप्यूटर पर काम करने अथवा प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्ष नहीं होते। फिलहाल अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उनसे 1 सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन मांगे गए हैं।

Comments

  1. सभी आवेदक शिक्षक साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  2. Experience bahut Kam Rakha Gaya hai ye 5 saal hona chahiye tha jisse ye dikkkat Kam Hoti.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...