Skip to main content

Mann Ki Baat: स्कूली छात्र और शिक्षक भी सुनेंगे पीएम मोदी के मन की बात, माध्यमिक स्कूलों लिए जारी हुए यह नौ निर्देश

उत्तराखंड के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण को विद्यार्थियों को दिखाने व सुनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में बाल संसद के गठन के भी निर्देश दिए गए हैं।

     उत्तराखंड के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने लिखने के साथ-साथ अब बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रसारण को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रधानाचार्यों को निर्देश भी जारी किए हैं, इन निर्देशों में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को छात्रों और शिक्षकों को दिखाने और सुनाने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात महीने के आखिरी रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से 11:30 बजे तक होती है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से फीडबैक लेते हैं।

*SCERT Uttarakhand Gyanankuran* 👉🏻 *ज्ञानांकुरण* कार्यक्रम के लिए सभी विद्यालय आज कर दें दीक्षा पोर्टल पर कक्षा 6 से 10 तक के सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन, कल से पाठ्यक्रम हो रहे है आरंभ। रजिस्ट्रेशन के लिए आज निर्धारित है अंतिम तिथि, पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां करें क्लिक-

    विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हाल में ही शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए स्कूलों में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ले लिए नौ निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विद्यालयों में बाल संसद के गठन के निर्देश भी दिए हैं। बाल संसद में छात्रों के नेतृत्व में विभिन्न विषयों पर नियमित रूप से चर्चाएं भी होंगी।  प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात महीने के आखिरी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक होती है।

 Mann Ki Baat Updates: मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे।

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल, यहां पढ़ें-

विद्यालयों के लिए जारी किए गए है यह नौ निर्देश 

  • छात्र-छात्राओं के एडमिशन बढ़ाने के लिए सतत अभियान
  • हर स्कूल में अनिवार्य रूप से प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय व स्थानीय गीतों के साथ ज्ञानवर्द्धक जानकारी दी जाएंगी
  • स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, फुलवारी, किचन गार्डन, थ्री-डी पेंटिंग
  • हर स्कूल में डायस बोर्ड पर स्कूल की उपलब्धियां दर्ज होगी, छात्रों को अखबार भी पढ़ने को मिलेंगे
  • क्विज, भाषण प्रतियोगिता,ग्रुप डिस्कसन की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होंगी
  • स्कूलों में विज्ञान क्लब, इको क्लब का गठन कर वैज्ञानिक तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • समय समय पर खेल-कूद, व्यायाम तथा योगाभ्यास की गतिविधियां करना भी हो अनिवार्य
  • छात्रों को लाइब्रेरी के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा, अच्छी किताबों का संग्रह बनाया जाएगा

UK Govt. Teachers Association: राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव की कवायद हुई शुरू निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने संघ से मांगी ऑडिट रिपोर्ट-

साभार- दैनिक हिंदुस्तान, 15 मई 2022 

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...