Skip to main content

हमारी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा – National Pledge In Hindi And English 2022

राष्ट्रीय प्रतिज्ञा (National Pledge In Hindi) राष्ट्र के प्रति निष्ठा की एक शपथ है। इसे देशभर के विद्यालयों में प्राथना सभा मे बोला जाता है और प्रत्येक विद्यार्थी की पुस्तक के अंतिम या शुरुआती पृष्ठ पर इसे पढा जा सकता है। विशेष रूप से भारत के राष्ट्रीय दिवस यानी गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका उच्चारण अवश्य किया जाता है। यह प्रतिज्ञा देश के नागरिकों में छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना और एकता बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका निभाती है।


राष्ट्रीय प्रतिज्ञा किसने लिखी?

राष्ट्रीय प्रतिज्ञा को असल रूप से 1962 में, लेखक प्यिदीमर्री वेंकट सुब्बाराव द्वारा, तेलुगू भाषा में रचा गया था और इसका पहला सार्वजनिक पठन 1963 में विशाखापट्टणम के एक विद्यालय में हुआ था, बाद में इसका अनुवाद कर के भारत की सभी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसार किया गया।

भारत की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा हिंदी में

भारत मेरा देश है।समस्त भारतवासी मेरे भाई-बहन है ।

मैं अपने देश से प्रेम करता हुँ ।इसकी समृद्ध एवं विविध संस्कृति पर मुझे गर्व है।

मैं सदा इसका सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करता रहूंगा।

मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सम्मान करूंगा और प्रत्येक के साथ विनम्र व्यवहार रखूंगा ।

मैं अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा करता हुं ।

इनके कल्याण एवं समृद्धि में ही मेरा सुख निहित है।

National Pledge In English

India Is My Country And All Indians Are My Brothers And Sisters.

I Love My Country And I Am Proud Of Its Rich And Varied Heritage.

I Shall Always Strive To Be Worthy Of It.

I Shall Give Respect To My Parents, Teachers And All The Elders And Treat Everyone With Courtesy.

To My Country And My People, I Pledge My Devotion.

In Their Well Being And Prosperity Alone, Lies My Happiness.

राष्ट्रीय प्रतिज्ञा संस्कृत भाषा में

भारतं अस्माकं मातृभूमि:।

वयं सर्वे भारतीया: भ्रातरः भगिन्यः च। अस्माकं मातृभूमि: प्राणेभ्योsपि प्रियतरा अस्ति।

अस्या: समृद्धौ विविध-संस्कृतौ च अस्माकं गर्वः अस्ति।

वयं अस्या: सुयोग्याः अधिकारिणः भवितुं सदा प्रयत्नं करिष्याम:।

वयं स्वमातापित्रो: शिक्षकाणां गुरुजनानां च आदरं करिष्याम:  सर्वैः च सह शिष्टतया व्यवहारं करिष्याम:।

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल, यहां पढ़ें-

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...