Skip to main content

School Education Uttarakhand: विद्यांजली पोर्टल पर विद्यालयों से शीघ्र अपलोड करवाएं अपनी आवश्यकताओं की मांग। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

 राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य के सभी विद्यालयों को विद्यांजलि पोर्टल पर अपनी आवश्यकताओं को शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए दिए हैं। उन्होंने दोनों मंडल और सभी जनपदों के शिक्षा अधिकारियों को यू डाइस+ पर भी तुरन्त सूचनाएं दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

    राज्य परियोजना निदेशक निर्देशन  समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी ने निदेशालय के सभागार में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड आरके कुंवर एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ मुकुल कुमार सती की उपस्थिति में विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड एवं समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड से सम्बन्धित कई बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मंडल व जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों ने ऑनलाईन प्रतिभाग किया। बैठक में जनपदवार विभिन्न योजनाओं एवं क्रिया-कलापों की समीक्षा की गयी। विद्यालयों से आंकड़ों के सन्दर्भ में जनपदों को अवगत कराया गया कि आंकड़े 31 मई 2022 तक अपलोड किये जाने हैं जबकि अभी तक केवल राज्य स्तर पर 78 प्रतिशत तक ही विद्यालयों के आंकड़े अपलोड हुए है। यू-डायस+ पर भी अभी तक विद्यालयो के आंकडे अपलोड नही किये जा सके है। बैठक में विद्यांजलि पोर्टल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जनपदों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालयों के द्वारा विद्याजली पोर्टल पर पंजीकरण तो कराया गया है लेकिन अन्य सूचनाओं के साथ भौतिक संसाधनों के लिए मांग अपलोड नहीं की गयी हैं। इस पर राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिये हैं कि तत्काल विद्यालय अपनी आवश्यकता को सम्बन्धित पोर्टल अपलोड करें तथा स्वेच्छित संस्थाओं के साथ भी विद्यालय हिट में समन्वयन बना लें। निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर द्वारा एफटीबी की समीक्षा करते हुए कहा कि 31 मई 2022 तक पुस्तकों का वितरण सभी जनपद शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर लें। यदि जनपदों की अतिरिक्त मांग है तो तत्काल मांग प्रेषित करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण कर लिया जाय।

World NoTobacco Day: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई 2022 पर सभी स्कूली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों व आमलोगों के लिए ऑनलाइन शपथ प्रमाण पत्र के लिए यहां करवाएं प्रतिभाग। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक शपथ प्रमाण-पत्र-

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...