Skip to main content

Inspire Awards MANAK: 1 जुलाई से शुरु होगा Inspire Award MANAK के लिए बाल वैज्ञानिकों का ऑनलाइन नामांकन, निर्धारित समय तक सम्पन्न कर दें सभी विद्यालय नामांकन कि प्रक्रिया- SCERT उत्तराखण्ड

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने निर्धारित समय पर इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर चयनित छात्रों की नामांकन प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।

   भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) द्वारा देशभर में स्कूली बच्चों में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचारी सोच विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन करते हुए नवाचारी आईडिया आमंत्रित किए जाते हैं और पंजीकृत छात्रों के आइडिया चयनित होने पर उन्हें दस-दस हजार रुपये की अवार्ड राशि परियोजना कार्य और मॉडल आदि बनाने के लिए दी जाती है।

Apply Inspire Scholarship: 12वीं पास के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक शर्ते और पात्रता, इंस्पायर स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

 इस वर्ष 1 जुलाई से इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर बाल वैज्ञानिकों के नामांकन का विकल्प खुल रहा है। एससीईआरटी यानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित समस्त डाइट के प्राचार्य को निर्धारित समय के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता संपन्न करवाते हुए चयनित पांच-पांच छात्र छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर नामांकन करने की निर्देश दिए हैं। एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा इस वर्ष प्रत्येक विद्यालय में आइडिया बॉक्स लगाकर प्रत्येक छात्र से नवाचार आमंत्रित करते हुए विद्यालय में इंस्पायर्ड प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए पोर्टल पर नामांकन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के चयन के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। विद्यालय स्तर पर पूर्व तैयारी किए जाने से इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया जहां समय अंतर्गत संपन्न होने की उम्मीद है वहीं गत वर्षो की तुलना में नामांकन में भी इजाफा होना तय माना जा रहा है।

Inspire Awards MANAK: विद्यालयों में Idea Box लगाकर सभी छात्रों से Inspire Award MANAK योजना के लिए मांगें नवाचारी विचार, टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए जिले के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को निर्देश-

Comments

  1. Inspired award ki site per school authority per login nahi ho pa raha hai user id v password invalid aa raha hai

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...