Skip to main content

कक्षा 11-12, व्यष्टि अर्थशास्त्र, उत्पत्ति ह्रास नियम की व्याख्या

सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड

 प्रिय विद्यार्थियों, कक्षा 12 अर्थशास्त्र विषय की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्पादन और लागत पाठ से उत्पत्ति ह्रास नियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है। जॉन रॉबिंसन के अनुसार "उत्पत्ति ह्रास नियम यह जानकारी देता है कि यदि किसी एक उत्पत्ति के साधन की मात्रा को स्थिर रख दिया जाए एवं अन्य साधनों की मात्रा में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी की जाए तो एक निश्चित बिंदु के बाद उत्पादन में घटती दर से वृद्धि होती है।" आइये, इस नियम को तालिका और चित्र की सहायता से समझने का प्रयास करते हैं।

व्यष्टि अर्थशास्त्र- उत्पत्ति ह्रास नियम

प्रो. मार्शल के शब्दों में, उत्पत्ति ह्रास नियम केवल कृषि में ही लागू होता है, किन्तु आधुनिक अर्थशास्त्री इस मत से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार उत्पत्ति हास नियम केवल कृषि में ही नहीं बल्कि उत्पादन के प्रत्येक क्षेत्र में लागू होता है। आधुनिक अर्थशास्त्रियों ने इस नियम को परिवर्तनशील अनुपातों का नियम कहा है।

नियम की परिभाषा

उत्पत्ति ह्रास नियम अथवा परिवर्तनशील अनुपातों का नियम उत्पत्ति के कुछ साधनों को स्थिर रखकर अन्य साधनों की मात्रा में वृद्धि के कारण उत्पादन की मात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या करता है। श्रीमती जॉन रॉबिन्सन के शब्दों में, “उत्पत्ति ह्रास नियम यह बताता है कि किसी एक साधन की मात्रा को स्थिर रखा जाय तथा अन्य साधनों की मात्रा में क्रमानुसार वृद्धि की जाय, तो एक बिन्दु के पश्चात् उत्पादन में घटती हुई दर से वृद्धि होगी।” प्रो. बेन्टम के शब्दों में, “उत्पादन के साधनों के संयोग में एक साधन का अनुपात जैसे-जैसे बढ़ाया जाता है, वैसे-वैसे एक बिन्दु के पश्चात् उस साधन का सीमाँत तथा औसत उत्पादन घटता जाता है ।”

तालिका द्वारा वर्णन

तालिका से स्पष्ट है कि जब उत्पत्ति के अन्य साधनों को स्थिर रख एक साधन की मात्रा को क्रम से बढ़ाते हैं तो परिवर्तनशील अनुपातों के नियम की तीन अवस्थाए मिलती हैं -


तालिका से स्पष्ट है कि श्रम की प्रथम दो इकाइयों का उपयोग करने से सीमाँत उत्पादन बढ़ता जाता है, अतः इन दो इकाइयों के उपयोग पर परिवर्तनशील अनुपातों के नियम के अंन्तर्गत ‘प्रथम अवस्था लागू होती है। प्रथम अवस्था में कुल उत्पादन परिवर्तनशील साधन में की गयी आनुपातिक वृद्धि की तुलना में ज्यादा अनुपात में बढ़ता है। श्रम की तीसरी इकाई से छठी इकाई के प्रयोग तक सीमाँत उत्पादन निरन्तर कम हो रहा है, इसलिए यहाँ परिवर्तनशील अनुपातों के नियम के अन्तर्गत ‘दूसरी अवस्था लागू हो रही है। इस नियम की दूसरी अवस्था में परिवर्तनशील साधनों की मात्रा में जिस अनुपात में वृद्धि होती है, उसकी तुलना में कुल उत्पादन कम अनुपात में बढ़ता है। सातवीं इकाई श्रम के उपयोग पर जब सीमाँत उत्पादने शून्य है तब कुल उत्पादन अधिकतम हो गया है । इसके पश्चात सीमाँत उत्पादन के ऋणात्मक होने पर कुल उत्पादन घटने। लगा है। श्रम की आठवीं इकाई का उपयोग करने से सीमॉत उत्पादने ऋणात्मक हो गया है और कुल उत्पादन घटने लग गया है, इसलिए ऋणात्मक सीमाँत उत्पादन, परिवर्तनशील अनुपातों के नियम की तीसरी अवस्था' को बताता है।

रेखाचित्र द्वारा वर्णन

चित्र से स्पष्ट है कि जैसे-जैसे परिवर्तनशील साधन की इकाइयां, स्थिर साधनों के साथ बढ़ती हैं, वैसे-वैसे कुल उत्पादन भी बढ़ता है। कुल उत्पादन (TP) वक्र OM परिवर्तनशील साधन के प्रयोग तक अधिकतम हो जाता है और H बिन्दु के बाद कुल उत्पादन वक्र नीचे की ओर गिरने लगता है। कुल उत्पादन (TP) वक्र K बिन्दु तक तीव्र गति से ऊपर की ओर बढ़ रही है, K बिन्दु के बाद इसकी वृद्धि दर मंद पड़ गयी है। H बिन्दु पर वृद्धि दर समांन है तथा. H बिन्दु के बाद इसमें गिरावट " की प्रवृत्ति है। सीमाँत उत्पादन वक्र, परिवर्तनशील साधन की OA इकाई तक बढ़ता जाता है और यह अधिकतम हो जाता है ।

OA परिवर्तनशील साधन के बाद सीमाँत उत्पादन वक्र नीचे की ओर गिरता जाता है और OM परिवर्तनशील साधन के उपयोग पर यह शून्य हो जाता है। OM परिवर्तनशील साधन के बाद तथा साधनों के प्रयोग करने पर सीमाँत उत्पादन ऋणात्मक हो गया है। औसत उत्पादन वक्र भी शुरू में ON परिवर्तनशील साधन के प्रयोग तक बढ़ता जाता है। इसके बाद इसमें नीचे की ओर गिरने की प्रवृत्ति है।


चित्र में ON इकाई तक परिवर्तनशील अनुपातों के नियम की पहली अवस्था अर्थात् क्रमागत उत्पत्ति वृद्धि नियम लागू हो रहा है। द्वितीय, परिवर्तनशील साधन की NM इकाई पर द्वितीय अवस्था मतलब उत्पत्ति ह्रास नियम लागू हो रहा है। तीसरी, परिवर्तनशील साधन के OM इकाई के उपयोग के बाद परिवर्तनशील अनुपातों के नियम की तीसरी अवस्था अर्थात् ऋणात्मक प्रतिफल का नियम लागू हो रहा है।

उत्पत्ति ह्रास नियम के लागू होने के कारण

इस नियम के लागू होने के प्रमुख कारण निम्न हैं -

(1) प्रकृति की सीमितता- प्रकृति द्वारा प्रदत्त साधनों, जैसे- भूमि, श्रम, खनिज पदार्थ आदि की पूर्ति सीमित होती है । इसी से दीर्घकाल में उत्पत्ति ह्रास नियम लागू होता है।

(2) साधनों का स्थानापन्न न होना- साधनों का एक के स्थान पर दूसरे का उपयोग एक सीमा तक ही किया जा सकता है। इस सीमा से अधिक स्थानापन्न करने पर उत्पादन लागत बढ़ती है।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...