Skip to main content

Inspire Award MANAK Scheme: के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान


Inspire Award MANAK Scheme

Inspire Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस संबंध में SCERT Uttarakhand (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड) ने निर्धारित समय पर इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर चयनित छात्रों की नामांकन प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वकांक्षी योजना में छात्रों के चयन के लिए School authorities द्वारा छात्रों के online nomination के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि नामांकन के बाद छात्र-छात्राओं व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके।

ऑनलाइन नामांकन के दौरान ध्यान रखने वाली मुख्य बातें

  • नामांकित किए जाने वाले बच्चों के नाम एवं जन्मतिथि आदि के विवरण में स्कूल अभिलेखों, बैंक खाते एवं आधार कार्ड पर एकरूपता हो। 
  • स्कूल अभिलेखों व बैंक खाते में नाम व जन्मतिथि में भिन्नता होने पर बैंक पासबुक के अनुसार विवरण ही भरा जाय।
  • मानांकन हेतु विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थी का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना आवश्यक है।
  • विद्यालय स्तर पर योजना हेतु ऑनलाइन नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थी द्वारा लिए गए आइडिया, प्रोजेक्ट व मॉडल पर संबंधित विद्यार्थी व मार्गदर्शक शिक्षक के हस्ताक्षर और प्रधानाचार्य के मोहर सहित प्रतिहस्ताक्षर  करवाने के बाद निर्धारित साइज मे पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार कर लिया जाए।
  • आइडिया, मॉडल व प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व मार्गदर्शक शिक्षक सम्बन्धित नवाचार की गुणवत्ता सुनिश्चित कर लें और अपलोड करने से पूर्व आवश्यकतानुसार सुधार करवा लें। District Authority द्वारा गुणवत्ता के अभाव में नवाचार लौटाए जाने पर पुनः अपेक्षित सुधार के साथ अपलोड कर लिया जाय।
  • अवार्ड हेतु चयनित छात्रों की पासपोर्ट साइज की फोटो उनके प्रमाण पत्र पर प्रिंट होती है। इसलिए नामांकन के दौरान फोटोग्राफ की गुणवत्ता और बैकग्राउंड का ध्यान रखा जाय। 
  • अपलोड किए जाने वाले नवाचार के पीडीएफ के साथ ही फोटोग्राफ, स्केच,  ऑडियो और वीडियो क्लिप अपलोड करने का विकल्प भी पोर्टल पर उपलव्ध है। बेहतर प्रभाव के लिए नवाचार से संबंधित वीडियो भी अवश्य अपलोड किया जाए।
  • गत वर्ष के जिन चयनित छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में धनराशि नहीं पहुंची है उनके विद्यालय स्तर से बैंक खातों का विवरण पुनः अपडेट कर लिया जाए।
  • गत वर्ष के चयनित छात्र-छात्राओं के लिए अगस्त 2022 में DLEPC प्रस्तावित है। अतः चयनित बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षक व स्कूल अथॉरिटी उनके मॉडल्स व प्रोजेक्ट आदि नवाचार जनपद स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता के लिए तैयार रखें।
  • Inspire Award MANAK कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सुझाव के लिए कार्यक्रम समन्वयक जिला टिहरी गढ़वाल, श्री अलख नारायण दुबे से उनके मोबाइल नंबर +91 7060736098 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • संबंधित विद्यालय Inspire Award MANAK Portal पर Login संबंधी कठिनाइयों के समाधान के लिए यहां क्लिक करें। Click Here
  • इस कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सुझाव और परामर्श यहां पोस्ट करें। Click Here

Sushil Dobhal, Coordinator- Inspire Award MANAK,
Jakhnidhar Tehri Garhwal Uttarakhand

Comments

  1. Login सम्बन्धित कठिनाइयों के समाधान के लिए यहां कमेंट करें।

    ReplyDelete
  2. Is this necessary to have individual account for inpiral award .or join account is also valid

    ReplyDelete
    Replies
    1. Individual nationalized bank account is necessary.

      Delete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...