Skip to main content

अपने स्कूल के Udise + को ऐसे करें Certify

 

Udise Plus Portal पर सभी विद्यालयों द्वारा डेटा संग्रह करने के बाद निर्धारित समय पर Udise की सूचनाओं को Certify करना आवश्यक है अधिकतर विद्यालय Udise + पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित तमाम आंकड़े तो अपलोड कर देते हैं किंतु अंतिम चरण में इन सूचनाओं को Certify करने में गंभीरता नहीं दिखाते। यहां यह ध्यान रखना आवश्यक है कि जब तक DCF सूचनाओं को Certify नहीं कर लिया जाता तब तक Udise + सूचनाएं अपलोड करने का कार्य अधूरा है। आइए समझते हैं कि अपने स्कूल के Udise + की जानकारी को Certify करने के लिए क्या प्रक्रिया है?

Udise + को ऐसे करें Certify

सबसे पहले किसी भी Web Browser को Open करिए.Chrome या Mozilla Firefox किसी भी ब्राउजर को ओपन करिये और नीचे दिय गए Steps को Follow करे. आप इसके लिए एंड्राइड और स्मार्टफोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • युडायस Website पर जाए और Login करिए
  • udise plus पर यहां Login करें Login
  • अब Login for All Users मे User name Tab में अपने स्कूल का Udise Number को Enter करिए.
  • अब पासवर्ड दर्ज करना होगा. दिए गए Tab अपना udise plus पासवर्ड दर्ज करें और Captcha भरें.
  • Login ऑप्शन पर क्लिक करें.

UDISE students module

इस तरह से आपका Udise Plus portal login होकर खुल जायेगा. यदि आप अपने Smartphone से Udise plus login कर रहे हैं तो इसमें Problems आ सकते है. ध्यान रहे लॉग इन करने के लिए अपने States की sites पर जाए क्योकि udise plus portal rajasthan, Maharashtra, Madhya pradesh, Karnataka आदि विभिन्न राज्यों के login विकल्प है. आपकी सुविधा के लिए उत्तराखंड राज्य के विद्यालयों के लिए udise plus Login direct link ऊपर उपलब्ध करवाया जा रहा है.आगे डेटा भरने और Certification के लिए DCF यानी Data Capture Format को खोलना होगा. अब आगे क्या करना है आइये देखते है.

  • लॉग इन होते ही “Click here to open DCF to fill the data” इसपर क्लिक करिए. Click here
  • Important Note दिखाई देगी, यहां Ok पर क्लिक करिए.
  • 41 Number के Validation of Filled Data इसे खोले.
  • अब Validate पर क्लिक करे.

  • यदि सब सही है Udise Plus Validate हो जायेगा और Successful का Massage आ जायेगा.
  • अब Back पर क्लिक करके पीछे आये और Ok पर क्लिक करना है.
  • आगे सबसे नीचे Comparison and Certify Data पर क्लिक करिए.
  • डेटा जमा करने से पहले निचे दिए गए फॉर्म की जानकारी को सुनिश्चित करें. डीसीएफ केवल नीचे दिए गए मानदंडों के अनुसार दिखाई देगा.
  • यह आखिरी Step है सिर्फ Udise plus Certify Module को Verify करना होगा और DCF form verification हो जायेगा.

Certify Data.

  • Checkmark के बॉक्स में Tick करिए.
  • Declared by मे प्रधानाचार्य या जानकारी भरने वाले का नाम लिखे.
  • Designation और Mobile Number में देना है.
  • अब नीचे Certify Data विकल्प पर क्लिक करें.


स्कूल की जानकारी या स्कूल प्रोफाइल विकल्प पर क्लिक करके अपने स्कूल की जानकारी में कुछ बदलाव कर सकते हैं. जानकारी अपडेट करने के बाद अंत में सेव विकल्प पर क्लिक करें.अब आप संदेश देखें स्कूल डेटा सफलतापूर्वक प्रमाणित किया गया है. इसके बाद Udise plus certify आ जायेगा पर जानकारी में edit नहीं कर पाएंगे. अब आप यहां सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरह से कोई भी व्यक्ति अपने स्कूल की Udise Plus Certify कर सकता है जिसमे जानकारी को प्रमाणित करवा सकते हैं. अभी भी  आपके कुछ सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...