Skip to main content

Uttarakhand Secondary education: टिहरी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, ओम प्रकाश वर्मा ने समस्त विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की मौजूदा स्थिति पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

ओम प्रकाश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, टिहरी गढ़वाल

 टिहरी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओम प्रकाश वर्मा ने जनपद के सभी विद्यालयों से प्रयोगशालाओं की मजूदा स्थिति और सामग्री व उपकरणों की उपलब्धता पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने गत वर्ष और मौजूदा सत्र में विज्ञान प्रयोगशालाओं में संचालित की गई गतिविधियों के साथ साथ ही विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं पर भी रिपोर्ट मांगी है।उन्होंने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के छात्र हित में समुचित उपयोग के भी निर्देश दिए हैं।

एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें विस्तृत रिपोर्ट

     जनपद टिहरी गढ़वाल में समस्त हाई स्कूल व इंटर कॉलेजों में संसाधनों की उपलब्धता और गुणवत्तायुक्त शिक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, ओम प्रकाश वर्मा ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्रयोगशालाओं की मौजूदा स्थिति व सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता पर 1 सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। विद्यालय द्वारा रिपोर्ट भेजने के लिए निर्धारित प्रारूप भी जारी किया गया है। 'हिमवंत' संवाददाता से हुई वार्ता में उन्होंने कहा है कि जनपद के विद्यालयों में विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यालयों को अनुदान दिया जा रहा है। जबकि अनिक विद्यालयों में विद्यालय भवन एवं प्रयोगशालाओं का भी निर्माण किया गया है। हाईस्कूल स्तर पर एकीकृत प्रयोगशाला तथा इंटर कॉलेजों में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान विषयों में अलग-अलग प्रयोगशालाओ का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया गया है। इन प्रयोगशालाओं में सामग्री और उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुदान के साथ ही विज्ञान किट आदि भी उपलब्ध करवाई गई है। किंतु निरीक्षण के दौरान अक्सर देखा जाता है कि अनेक विद्यालयों में उपलब्ध सामग्री और प्रयोगशाला उपकरणों का छात्र हित में बेहतर उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा है कि समस्त विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष विद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशाला सामग्री व उपकरण के साथ ही समस्त संसाधनों का छात्र हित में बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य व विषयाध्यापकों पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रयोगशालाओं में संपादित गतिविधियों की देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट

   उन्होंने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड के अंतर्गत समस्त हाईस्कूल व इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों को प्रयोगशालाओं  की स्थिति, सामग्री व उपकरणों की उपलब्धता पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए 1 सप्ताह के अंदर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गत वर्ष और मौजूदा शैक्षिक सत्र में विज्ञान प्रयोगशालाओं में संचालित करवाई गई गतिविधियों के साथ ही विद्यालयों में संपन्न की गई विज्ञान से संबंधित गतिविधियों जैसे इंस्पायर अवार्ड योजना, बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान महोत्सव, और विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला व प्रदर्शनी आदि पर भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशाला सामग्री एवं उपकरणों का बेहतर उपयोग करने वाले शिक्षकों और नवाचारी शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


Inspire Award MANAK Scheme: के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन के दौरान School Authorities इन बातों का रखें विशेष ध्यान-


Breaking news: उत्तराखंड शिक्षा विभाग मैं इन शिक्षकों को अनिवार्य और स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति देने की प्रक्रिया होगी आरंभ,

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...