Skip to main content

Innovative teaching: विद्यालय की दीवारों पर आकर्षक चित्रों के माध्यम से दिया अनूठा संदेश, शिक्षक महेश प्रसाद जोशी के प्रयासों की खूब हो रही है सराहना


 उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग के सहायक अध्यापक कला, महेश प्रसाद जोशी ने तमाम कला शिक्षकों के लिए शानदार नजीर पेश की है। शिक्षक ने अपने विषयगत ज्ञान को आकर्षक चित्रों के माध्यम से विद्यालय की दीवारों पर उकेरा है। इन नवाचारों से जहां विद्यालय की दीवारें आकर्षक बन गई है वहीं बच्चों का भी सृजनात्मक विकास हो रहा है। अभिभावकों और अन्य शिक्षकों सहित कई संगठनों से जुड़े लोगों ने शिक्षक के इन प्रयासों की सराहना की है।

टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग मैं तैनात कला शिक्षक महेश प्रसाद जोशी ने विद्यालय की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी के जरिए अपने शैक्षिक नवाचार (Innovative teaching)प्रस्तुत किये हैं। विद्यालय की दीवार पर बनी हर चित्रकला एक अलग संदेश दे रही है, जिससे विद्यालय के सामने से गुजर रहे लोग यह संदेश पढ़कर जागरूक हो सकें। इन चित्रकलाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और देवभूमि उत्तराखंड की विविध धरोहरों पर चित्रों के जरिये अनेक सार्थक संदेश दिए गए हैं। आज के दौर में यह सभी विषय काफी प्रासंगिक हैं जिनका महत्व हर व्यक्ति को समझने की आज आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों में भी इन चित्रों को लेकर काफी उत्साह है। विद्यालय में आते-जाते हर कोई चित्रों की सुंदरता को निहार रहा है। विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों के अभिभावक भी शिक्षक के इस कार्य की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' के संपादक सुशील डोभाल से वार्तालाप में शिक्षक महेश प्रसाद जोशी ने कहा है कि विद्यालय की दीवारों पर सार्थक चित्रकारी से शैक्षणिक वातावरण शुद्ध रहेगा तथा दीवारो का रखरखाव करना भी आसान है। इससे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करते ही सुखद व सकारात्मक वातावरण मिल रहा है और चित्रकला के प्रति उनमें रुचि पैदा हो रही है।

       शिक्षक महेश प्रसाद जोशी के इन प्रयासों की डाइट नई टिहरी के प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत, देवेंद्र भंडारी, दीपक रतूड़ी, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश नौटियाल ब्लॉक मंत्री कुशाल सिंह बगियाल, संयुक्त मंत्री पंकज डंगवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व शिक्षक नेता दिनेश डंगवाल ब्लॉक क्रीडा समन्वयक दिनेश रावत, राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह नेगी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी और पीटीए अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी के सराहना की है।

नवाचारी शिक्षक के रूप में आप भी कर रहे हैं कुछ ऐसे ही नवाचारी प्रयास, तो 'हिमवंत' के लिए भेजें अपने कार्यों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट

Message Himwant on WhatsApp.

इस रिपोर्ट पर अपने सुझाव और विचार यहां कमेंट करें।


Teaching Excellence Award 2022 के लिए उत्तराखंड के इस शिक्षक को 20 अगस्त तक प्रतिदिन इस लिंक पर क्लिक करके 86वें नम्बर पर vote देकर बनाये सफल



Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...