Skip to main content

Uttarakhand board: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों में इसी सत्र से होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन, अंको के प्रतिशत में अब नहीं रहेंगे पीछे उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी, इसी सत्र से मिलेगा लाभ


 उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देने वाले  छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड परीक्षार्थियों का अब सीबीएसई के समान सभी विषयों में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा जबकि प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा 80 अंको की होगी। खास बात यह है कि यह नियम इसी वर्ष यानी 2022-23 की परीक्षाओं से लागू हो जाएगा।

     विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की सभी विषयों की परीक्षाओं में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान शुरू किया गया है। राज्य के परीक्षार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अभी तक प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की 100 अंको की बोर्ड परीक्षा होती थी, जबकि सीबीएससी सहित अन्य बोर्ड अपने विद्यार्थियों को सभी विषयों में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का लाभ देते थे। जिस कारण अंको के प्रतिशत के मामले में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी पीछे रह जाते थे। जुलाई 2022 में उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपनी मुहर लगाई है।

    बोर्ड सचिव ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि शासन की अधिसूचना द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर प्रयोगात्मक व आंतरिक मूल्यांकन वाले विषयों के अलावा अन्य समस्त विषयों में भी सैद्धांतिक भाग के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना कार्य व प्रयोगात्मक भाग का प्रकाशन कर दिया गया है।  इंटरमीडिएट स्तर पर प्रयोगात्मक विषयों की प्रयोगात्मक भाग के निश्चित अंको का बाह्य व आंतरिक परीक्षक के मध्य 50-50% अंकों का विभाजन कर दिया गया है।

    यह व्यवस्था कक्षा 9 से 12 तक की सभी कक्षाओं के परीक्षार्थियों जिसमें गृह एवं परिषदीय परीक्षाएं दोनों शामिल है के लिए तत्काल प्रभाव से ही इसी सत्र 2022 23 से लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के अनुरूप हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों की संस्तुति के आधार पर संबंधित विषय के पाठ्यक्रम में इकाई बार अंकों का निर्धारण आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट व प्रयोगात्मक भाग हेतु मूल्यांकन बिंदु, मानकों व अंकों का निर्धारण तथा सतत मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश भी निर्गत किए गए हैं। जानकारों और विषय विशेषज्ञों की माने तो बोर्ड का यह निर्णय परीक्षाफल में गुणात्मक सुधार के लिए मील का पत्थर सावित होगा।


National Teacher Award: उत्तराखंड के यह दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुए चयनित, देशभर के 46 शिक्षकों के साथ 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान, मुख्यमंत्री धामी और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने दी है बधाइयां।

Comments

  1. This is not good for all
    Very sad news😞😞😞

    ReplyDelete
  2. Free ke number milege student ko

    ReplyDelete
  3. THIS. IS BETTER. DESCISION BUT 20 MARKS NOT DEPEND ON THE STUDENTS NOTE BOOK ..IT CAN DEPEND ON THEIR PERFORMNANCE...

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...