Skip to main content

Uttarakhand BRP & CRP recruitment: शिक्षा विभाग में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर आउटसोर्स से होगी तैनाती, विभाग शासन को भेजेगा आउटसोर्स से तैनाती का प्रस्ताव


 विद्यालयी शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत ब्लाक संसाधन व्यक्ति (बीआरपी) और संकुल संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) के 955 पदों पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती नहीं होगी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए और उनसे अन्य कार्य नहीं लेने की नीति पर आगे बढ़ते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस बारे में जल्दी ही प्रस्ताव को मंत्रिमंडल को भेजा जाएगा।

   समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत बीआरपी और सीआरपी की तैनाती का प्रावधान है। बीआरपी ब्लाक और सीआरपी न्याय पंचायत स्तर पर सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन का संयोजन करते हैं। विशेष रूप से कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों को मिड डे मील, निश्शुल्क पाठ्यपुस्तकों, स्कूल ड्रेस समेत संबंधित योजनाओं की उपलब्धता पर निगरानी का जिम्मा भी उन्हीं पर है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग की ताजा अपडेट देखने के लिए यहां करें क्लिक

समग्र शिक्षा अभियान के वर्तमान ढांचे में बीआरपी और सीआरपी का पद प्रतिनियुक्ति का है। बीते वर्षों में इन पदों पर माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती का रास्ता भी खोला गया था लेकिन प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के संगठन इस मुद्दे पर लंबे समय से आमने-सामने रहे हैं। इन 955 पदों पर शिक्षकों की तैनाती के चलते विद्यालयों में पठन-पाठन पर प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने तय किया है कि इन पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति की जाए। बीआरपी और सीआरपी के पदों पर आउटसोर्सिंग से नियुक्ति से विभाग छात्रहित में उचित मान रहा है 

दुर्गम क्षेत्रों में स्थानांतरण के झंझट से बचने के लिए शिक्षक इन पदों पर तैनाती के लिए जोड़-तोड़ में लगे रहते हैं। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक व शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि विभाग के स्तर पर बीआरपी और सीआरपी के पदों पर आउटसोर्स से तैनाती को लेकर सहमति बनी है। अब इस बारे में निर्णय शासन को लेना है। इस विषय को मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग की ताजा अपडेट देखने के लिए यहां करें क्लिक

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...