Skip to main content

Teachers day: शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के टिहरी जिले के शिक्षक सुशील डोभाल को मिला 'टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड', देशभर में 37 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला यह सम्मान

सुशील डोभाल, प्रवक्ता
उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के शिक्षक सुशील डोभाल का देश के 37 चुनिंदा शिक्षकों के साथ शिक्षक के मौके पर  'टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड' मिला है। जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में इकोनॉमिक्स लेक्चरर के पद पर कार्यरत शिक्षक डोभाल सहित देशभर के 37 शिक्षको को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

      इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए देश भर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अपनी प्रविष्टियां भेजी थी। जिनमें से बेहतर नवाचारों के आधार पर देश के सभी राज्यों से कुल 110 शिक्षकों को इस अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। चयन की कड़े मानकों से गुजरते हुए नेशनल ज्यूरी के समक्ष अपने शैक्षणिक व नवाचारी कार्यों की प्रस्तुति और ऑनलाइन वोटिंग के बाद कुल 37 शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर इस अवार्ड के लिए चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों को वर्चुअल अवॉर्ड भेंट करने के साथ ही सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और मेडल पोस्टल सर्विस के उपलव्ध करवाये गए हैं। 

'हिमवंत' के Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहां टच करें

    टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाला शिक्षकों के लिए एक प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान से फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन के सहयोग से किया जाता है। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

       शिक्षक सुशील डोभाल अपने शैक्षिक नवाचारों के द्वारा विद्यार्थियों को रोचक ढंग से सीखने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनके द्वारा आईसीटी के साधनों का प्रयोग करते हुए शिक्षण के क्षेत्र में अनेक नवाचारी प्रयोग किए हैं। वह ऑनलाइन लर्निंग, ई-सामग्री का निर्माण, ऑनलाइन क्विज, वीडियो कांफ्रेंस, वर्चुअल क्लासेज, और मोबाइल के माध्यम से बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।

     अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता होने के साथ ही वह माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षण, इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी और इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम से सम्बंधित नवाचारी मॉडल्स आदि तैयार करवाने के लिए विशेषरूप से प्रेरित करते है। विगत 10 सालों से वह भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम से भी जुड़े है और इस समय विकासखण्ड जाखणीधार के कोर्डिनेटर है। अध्यापन के साथ ही उन्होंने अपने विद्यालय में विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए आधार सेवा केंद्र भी स्थापित किया है जहां भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पर्यवेक्षक के रूप में विद्यार्थियों के आधार नामंकन तथा संशोधन के लिए उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे शाला सिद्धि कार्यक्रम, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना, यू डाइस प्लस, दीक्षा पोर्टल, विद्यांजलि आदि कार्यक्रमों में भी उनके द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

     अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान व इतिहास विषयो के साथ ही  पत्रकारिता और जन संचार तथा विधि में भी पोस्ट ग्रेजुएट सुशील डोभाल राजकीय सेवा में आने से पूर्व विभिन्न समाचार पत्रों में पत्रकारिता कर चुके हैं। वर्तमान समय मे भी अपने विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास और लेखन के लिए प्रेरित करने को लेकर वह अपने विद्यालय से ई-पत्रिका "हिमवंत" का विगत सात वर्षो से संपादन कर रहे हैं, जिसमे विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री, ऑनलाइन टीचिंग, सामान्य ज्ञान अध्ययन और करियर काउंसलिंग के साथ ही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनेक क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

       टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड के लिए राज्य से शिक्षक सुशील डोभाल के चयन होने पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुवर, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी, अपर निदेशक सीमैट उत्तराखंड दिनेश चंद्र गौड़, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट,  जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओम प्रकाश वर्मा सहित अनेक अधिकारियों, प्रधानाचार्यों र्और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षक सुशील डोभाल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी हैं।

Teachers day: शिक्षक दिवस पर पौड़ी जनपद के विकासखंड कोट में नियुक्त प्रवक्ता लक्ष्मी राणा सहित 8 नवाचारी शिक्षकों का हुआ सम्मान, इन शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की खूब हुई सराहना

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...