Skip to main content

CBSE Dehradun: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तराखंड मूल के डॉ रणवीर सिंह को एक बार फिर सौंपी देहरादून रीजन की कमान, "देवभूमि में सौभाग्य से मिला है सेवा का अवसर, यहां शिक्षा की बेहतरी के लिए करेंगे हर संभव प्रयास"

CBSE Dehradun
Dr. Ranveer Singh, R.O. CBSE Dehradun

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड मूल के अपने लोकप्रिय अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को एक बार फिर क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून परिक्षेत्र का दायित्व सौंपा है। वह अभी तक सीबीएसई के विभिन्न परिक्षेत्रों में बतौर रीजनल ऑफिसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

     CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक बार फिर डॉ. रणवीर सिंह को देहरादून परिक्षेत्र की बतौर रीजनल ऑफिसर कमान सौंपी है। वह इससे पूर्व सीबीएसई के विभिन्न  परिक्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने आज क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में रीजनल ऑफिसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह कर्नाटक परिक्षेत्र में रीजनल ऑफिसर तैनात रहे हैं।

  उत्तराखंड मूल के अधिकारी रणवीर सिंह वर्ष 2019-20 में भी देहरादून परिक्षेत्र में बतौर रीजनल ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इस दौरान उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आरंभ किए गए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई की संबद्धता दिलवाने में उन्होंने काफी सक्रिय योगदान दिया है। देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले और देहरादून के चकराता क्षेत्र के कोरुवा गांव के रहने वाले डॉ रणवीर सिंह अपने सरल व सहयोगी स्वभाव के कारण सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यो में काफी लोकप्रिय हैं।

  देहरादून परिक्षेत्र के समस्त सीबीएसई स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षकों को संबोधित पत्र में क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की असीम आशीर्वाद से उन्हें एक बार पुनः उत्तराखंड में सेवा का अवसर मिला है और इस परिक्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिये वह हर संभव प्रयास करेंगे। उनके देहरादून रीजन में तैनाती से उत्तराखंड के शिक्षकों प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों, अधिकारियों और शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

All Saints Convent School New Tehri: Inter School Basketball Competition will be organized on 27th and 28th October at All Saints Convent School New Tehri

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...