Skip to main content

Rajbhawan Uttarakhand: मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में चयनित आर्थिक रुप से कमजोर, बीपीएल और अनाथ छात्रों के लिए अच्छी खबर, राजभवन से मिलेगी आर्थिक सहायता, 30 नवम्बर तक यहां कर लें आवेदन

Rajbhawan Uttarakhand
Rajbhawan Uttarakhand
  उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। राज्यपाल सचिवालय उत्तराखंड ने ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर या अनाथ बच्चों जिनका राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों अथवा केंद्रीय संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चयन हुआ है परंतु शुल्क बहन करने में असमर्थ है, से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन मांगे हैं।

     उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर और माता-पिता विहीन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आर्थिक कमजोरी अब कोई बाधा नहीं बनेगी। राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल श्रेणी अथवा माता-पिता विहीन या अनाथ मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, जिनका चयन राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों या केंद्र सरकार के संस्थानों या इसके समकक्ष अखिल भारतीय स्तर के संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग या भारतीय प्रबंधन संस्थान आदि में प्रवेश हेतु चयन हुआ है किंतु आर्थिक कठिनाई के कारण शुल्क बहन करने में असमर्थ है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक मदद की जाएगी। राज्यपाल सचिवालय की ओर से अनुसचिव जीडी नौटियाल द्वारा जारी पत्र में उक्त आशय की जानकारी देते हुए राज्य के ऐसे सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता हेतु अपना आवेदन पत्र स्वप्रमाणित अभिलेखों के साथ 30 नवंबर 2022 तक राज्यपाल सचिवालय उत्तराखंड न्यू कैंट रोड देहरादून भेजने के लिए कहा है। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप भी जारी किया गया है।

    राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के ऐसे अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में चयन होने के बाद भी आर्थिक तंगी के कारण इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। दूसरी ओर कोरोना महामारी के दौरान कई मेधावी बच्चे अनाथ हो चुके हैं ऐसे में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में चयन होने के बाद आर्थिक तंगी के कारण इनके लिए फीस जमा कर पाना बड़ी चुनौती है। राज्यपाल सचिवालय का ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए आगे आना निसंदेह एक सराहनीय पहल साबित होगी।


Sainik School Admission 2022-23: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 30 नवम्बर तक कर लें रजिस्ट्रेशन, 8 जनवरी को संपन्न होगी परीक्षा, सभी अभिभावकों तक पहुंचा दें यह सूचना-

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...