Skip to main content

Breaking news: यहां पुलिसकर्मी ने की छात्रा से छेड़छाड़ तो छात्रा ने सिखा दिया पुलिसकर्मी को सबक, छेड़छाड़ का आरोपी पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड,


 बीएससी की एक छात्रा से पुलिसकर्मी द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है। एसपी नैनीताल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है।

मामला नैनीताल जनपद के हल्द्वानी का है। जहां बीएससी की छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी और बस में सवार पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर से नैनीताल जिले में पुलिस लाइन में तैनात हुआ था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस लाइन के आरआइ से अभद्रता पर पुलिस कर्मी का ट्रांसफर पिथौरागढ़ हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से अभद्रता की थी। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ से आरोपी सिपाही फिर विवादों में आ गया है।

   पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में कालाढूंगी निवासी एक युवती ने बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। सुबह घर से बस में सवार हुई। उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में एक युवक आकर बैठ गया और अनावश्यक बातें करने लगा। जैसे ही लामाचौड़ बस पहुंची तो वर्दीधारी ने उसे गलत तरीके से छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को कॉल किया। इसके बाद आरोपी सिपाही को रोक कर पूछताछ करनी चाही लेकिन वह मौके से भाग खड़ा हुआ। नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वही नैनीताल के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। 

   पुलिसकर्मी द्वारा छात्रा से इस प्रकार अशिष्ट व्यवहार की स्थानीय लोगों ने भर्त्सना की है। महिलाओं और बालिकाओं से आए दिन इस प्रकार की छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं किंतु अनेक परिस्थितियों के कारण अधिकतर मामले दब कर रह जाते हैं। ऐसी घटनाओं का न केवल डटकर विरोध किया जाना चाहिए बल्कि महिलाओं और छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग कर इस प्रकार की हरकतें करने वालों को कठोर सबक सिखाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...