Skip to main content

DIET New Tehri: राज्य के विद्यालयों का अब सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभागीय अधिकारी कर सकेंगे अनुश्रवण, DIET नई टिहरी द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर का निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर.के. कुंवर ने किया उद्घाटन,

 

आरके कुमार निदेशक माध्यमिक शिक्षा साथ में प्राचार्य डायट नई टिहरी राजेंद्र प्रसाद डंड़रियाल और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार

 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों द्वारा अब डाइट नई टिहरी द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनुश्रवण किया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुमार द्वारा इस सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक सहयोग पर आधारित संदर्भ दाताओं की प्रशिक्षण मी प्रतिभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अनिवार्यता अध्ययन करने और विद्यालयों के विकास में सामुदायिक सहयोग लेन पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने डाइट नई टिहरी के प्रयासों की सराहना की है। उनके साथ उपनिदेशक और डाइट टिहरी के पूर्व प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल भी मौजूद रहे।

  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में जनपद के सभी 9 विकासखंडों के संदर्भदाता शिक्षकों के विभिन्न 3 चरणों में संपन्न हुए सामुदायिक सहयोग पर आधारित प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुवर ने कहा है कि विद्यालय और छात्रों के उन्नयन के लिए सामुदायिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। स्कूली बच्चे राष्ट्र के अमूल्य निधि होते हैं और इनको निखारने में माता-पिता और शिक्षकों के साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। उन्होंने डायट नई टिहरी के प्रयासों की जमकर सराहना की। इस अवसर उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा राज्य के विद्यालयों के अनुश्रवण के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। उन्होंने डाइट टिहरी के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर सूचना एवं प्रौद्योगिकी का दौर है और किसी भी कार्य में तकनीकी के अनुप्रयोग से उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा है कि डाइट टिहरी की परफॉर्मेंस राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में बेहतरीन है।

इस अवसर पर उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकों के साथ डायट टिहरी में प्राचार्य रहने के दौरान के अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि टिहरी में अनेक नवाचारी और प्रतिभाशाली शिक्षक बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।

    इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंड़रियाल और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढोंडियाल ने निदेशक और उपनिदेशक का डाइट टिहरी की ओर से स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने और अपना मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया है। प्राचार्य ढोडियाल ने जानकारी दी कि जनपद के सभी नौ विकासखंडों के शिक्षकों को अलग-अलग तीन चरणों में संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद से 221 शिक्षकों ने एसएमसी प्रशिक्षण हेतु संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है इनमें से प्रत्येक सीआरसी समन्वयक और सीआरसी के निकटवर्ती इंटर कॉलेज से एक प्रवक्ता को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण लेने के बाद संबंधित संदर्भदाता अपने विकासखंडों में 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण संपन्न करवाएंगे।

 इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी संदर्भदाताओ से अपने विकास खंडों और सीआरसी में प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत, राष्ट्रीय एवं राज्य बाल अधिकार आयोग, भाषाई दक्षता और गणितीय ज्ञान, नई वित्तीय भुगतान प्रणाली IFMS, एसएमसी के सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करने की भी अपील की है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान संयोजक व डाइट टिहरी के प्रवक्ता दीपक रतूड़ी, डॉ वीर सिंह रावत, मीनाक्षी त्यागी, सुमन नेगी, सुषमा महर, सुधीर नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, देवेंद्र भंडारी, नरेश चंद्र कुमाई, डॉ मनवीर नेगी और सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

समग्र शिक्षा, जनपद टिहरी गढ़वाल के Whatsapp Group में जुड़ने के लिए यहां करें क्लिक


यह भी पढ़ें


School Education, Uttarakhand: पढ़ाई के साथ ही अब शतप्रतिशत साक्षर और नशामुक्त बनाने के साथ ही उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान देंगे स्कूली छात्र, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्य को दिए यह निर्देश, छात्रों से आंतरिक मूल्यांकन के लिए परियोजना कार्य के तहत करवाएं यह रचनात्मक कार्य



Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Graphic Era की छात्रा पूजा को यहां मिला 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज, टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव की निवासी पूजा ने अपनी मेहनत की पेश कर दी बड़ी मिशाल

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...