Skip to main content

School Education, Uttarakhand: महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने इन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पाठ्यक्रम के अनुरूप आनंदम कक्षाओं का संचालन न होने पर यहां प्रधानाचार्य का लिया स्पष्टीकरण

महानिदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड बंशीधर तिवारी विद्यालय का निरीक्षण करते हुए

 महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शनिवार को देहरादून की रायपुर ब्लॉक के आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मालदेवता, राजकीय इण्टर कालेज भगद्वारीखाल के साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरखेत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की प्रत्येक गतिविधियों का गहनता से निरीक्षण कर प्रधानाचार्य और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।

    आकस्मिक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मालदेवता में शिक्षक उपस्थिति पंजिका अपूर्ण पाये जाने पर प्रभारी प्रधानाचार्य को उपस्थिति पंजिका को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि शिक्षण गतिविधि आधारित हो प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सामग्री का समय अंतर्गत छात्र हित में उपयोग कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय मैं उपलब्ध की पुस्तकों का जायजा भी लिया उन्होंने कहा है कि छात्र छात्राओं को समय-समय पर पुस्तकालय से पुस्तक ए आवंटित कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने पाया कि प्रार्थना होने के उपरान्त भी कुछ बच्चे विद्यालय में विलम्ब से पहुंच रहे थे साथ ही विद्यालय में प्रथम वादन में ‘आनन्दम‘ की कक्षाएं पाठ्यक्रम के अनुरूप संचालित नहीं की जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मालदेवता के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।   

     राजकीय इण्टर कालेज भगद्वारीखाल में भी महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने विद्यालय में 02 जीर्ण शीर्ण भवनों का तत्काल ध्वस्तीकरण कराये जाने के निर्देश दिए। कक्षा कक्षों के अभाव में उन्होंने दो कक्षा कक्षों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही बच्चों को स्वच्छता, विशेष रूप से खाने से पहले खाने के बाद हाथ धोने के सम्बन्ध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की बायोमेट्रिक मशीन खराब पाए जाने पर उन्होंने अविलंब मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य को समस्त शिक्षकों और छात्रों की समय पर उचित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सर्किट का भी निरीक्षण किया यह दोनों विद्यालय विगत कुछ समय पहले आपदा के कारण ध्यस्त हो गए थे। जिस कारण दोनों विद्यालय वर्तमान समय में एक साथ संचालित हो रहे हैं महानिदेशक ने इन विद्यालयों के भवन एवं भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को दिये हैं। 

     महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ निरीक्षण के दौरान परमेन्द्र बिष्ट, संयुक्त निदेशक, पी0एम0 पोषण योजना आकाश सारस्वत, उप राज्य परियोजना निदेशक भगवती प्रसाद मैन्दोली आज विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
School Education, Uttarakhand: पढ़ाई के साथ ही अब शतप्रतिशत साक्षर और नशामुक्त बनाने के साथ ही उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान देंगे स्कूली छात्र, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्य को दिए यह निर्देश, छात्रों से आंतरिक मूल्यांकन के लिए परियोजना कार्य के तहत करवाएं यह रचनात्मक कार्य


Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Graphic Era की छात्रा पूजा को यहां मिला 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज, टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव की निवासी पूजा ने अपनी मेहनत की पेश कर दी बड़ी मिशाल

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...