Skip to main content

Uttarakhand Job alert: उत्तराखंड के सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब नही लगवानी पड़ेगी सिफारिश, घर बैठे इस वेबसाइट पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन,

उत्तराखंड में सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब बेरोजगार युवाओं को न तो दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे और न ही सिफारिश लगवानी होगी। संविदा की नौकरी के लिए उन्हें अब सेवायोजन विभाग की आउटसोर्सिंग एजेंसी की वेबसाइट पर सीधे आवेदन करना होगा, जरूरी औपचारिकताओं के बाद अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में उपनल और पीआरडी के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा के तौर पर भर्तियां होती हैं। अब तक विभाग जरूरत के हिसाब से उपलन और पीआरडी जैसी आउटसोर्स एजेंसीज को पत्र भेजते हैं और दोनों एजेंसी युवाओं का चयन कर विभागों को भेज देती है। इस प्रक्रिया में युवाओं को विभागों व उपनल और पीआरडी के दफ्तरों के बीच चक्कर काटने पड़ते हैं। यही नही बेरोजगार हुआ सिफारिश लगवाने के लिए अनेक जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटते रहते हैं और कई बार ठगी के शिकार भी हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ उपनल से सिर्फ पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की भर्ती होती है, जबकि पीआरडी के जरिए कुछ ही पदों पर भर्ती होती है ऐसे में राज्य में एक ऐसी आउटसोर्सिंग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई है जो सभी पदों पर भर्ती करा सकें। बीते दिनों कैबिनेट में इसका निर्णय भी हुआ था कि सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया जाएगा।

     सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन के मुताबिक एनआईसी की मदद से सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए वेबसाइट तैयार कर रहा है इसमें नौकरी देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया गया है कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर युवाओं को पंजीकरण कराना होगा। उनको शैक्षिक योग्यता समेत अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद कोई भी विभाग जब सेवायोजन के रिक्त पदों की संख्या भेजेगा, तो आवश्यक शैक्षिक योग्यता वाले लोगों के नाम की लिस्ट तैयार हो जाएगी यह सूची विभाग को जाएगी और चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रकार संविदाकर्मियों के रूप में पारदर्शी ढंग से नियुक्ति मिल सकेगी।

संविधान दिवस पर गत वर्ष की भांति विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमे समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षक, कर्मचारियों सहित आमलोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल, सीईओ और डीईओ माध्यमिक टिहरी गढ़वाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभाग के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Govind Ballabh Pant Engineering College Pauri: गोविंद बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में इंजीनियरिंग के छात्र के दरवाजे पर चिपका मिला 'सर तन से जुदा' लिखा पोस्टर, हिंदू संगठनों ने मामले को लेकर व्यक्त किया जबरदस्त विरोध, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...