Skip to main content

'अपणू स्कूल-अपणू प्रमाण' कार्यक्रम के तहत 10वी से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्कूल में बनेंगे आय, जाती और स्थायी प्रमाण-पत्र, टिहरी जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास


 जनपद टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में "अपणू स्कूल अपणू प्रमाण” एक नवीन प्रयास के तहत बैठक लेते हुए जनपद के समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि जनपद के सभी स्कूलों में 10वीं 11वीं एवं 12वीं के सभी बच्चों के आय, जाति, स्थायी निवास एवं पर्वतीय प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करवाए जाय। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में किया जाना है।

 "अपणू स्कूल अपणू प्रमाण" एक नवीन प्रयास के तहत जनपद में 10वी  से 12वीं तक अध्ययनरत छात्रों को स्कूल में ही सभी तरह के आवश्यक प्रमाण पत्र उपलव्ध करवाये जा रहे हैं।  इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों में ही बच्चों को आय, जाति, स्थायी निवास एवं पर्वतीय प्रमाण पत्र निर्गत किये गये, जिसकी प्रंशसा मुख्यमंत्री द्वारा आईएस वीक में की गई और इसका अनुकरण अब अन्य जनपद भी कर रहे हैं। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों की रिपोर्ट एसडीएम को तत्काल उपलब्ध करायें, इसमें सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों को भी लेना सुनिश्चित करें। खण्ड विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को इस संबंध में प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में प्रतिदिन कैम्प लगाकर प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि शासन-प्रशासन स्तर से इसकी नियमित समीक्षा की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि एक जनवरी से 14 जनवरी, 2023 तक बच्चों का शरदकालीन अवकाश होगा। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दो रोस्टर तैयार कर लें, एक 31 दिसम्बर, 2022 तक का तथा एक 14 जनवरी, 2023 के बाद का।

    बैठक एडीएम रामजी शरण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल उपस्थित रहे, जबकि एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, घनसाली के. एन. गोस्वामी, नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...