Skip to main content

Viral video of two female teachers fighting: सोशल मीडिया में वायरल हुआ दो शिक्षिकाओं में मारपीट का यह वीडियो, उत्तराखंड की शिक्षिकाओं की छबि खराब करने का कौन कर रहा है प्रयास? उत्तराखंड के बजाय यूपी के इस विद्यालय का निकला शिक्षिकाओं के बीच जूते- चप्पल चलने वाला यह वीडियो

दो शिक्षिकाओं के झगड़े में जमकर चले जूते चप्पल
   सोशल मीडिया पर इन दिनों दो शिक्षिकाओं के मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फटाफट शेयर और फॉरवर्ड करने की होड़ में वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स शिक्षिकाओं पर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। शिक्षक समूहों पर कई लोग इसे उत्तराखंड के एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका का झगड़ा बता रहे हैं तो कहीं इसे हेडटीचर और शिक्षा मित्र की गुत्थमगुत्था करार दिया जा रहा है। 'हिमवंत' ने मामले की तह तक जाने का प्रयास किया तो यह उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का मामला निकला। अब सवाल यह है की सोशल मीडिया पर इस घटना को उत्तराखंड की शिक्षिकाओं से जोड़कर तथाकथित शिक्षित और जिम्मेदार यूजेस क्या साबित करना चाहते हैं, यह समझ से बाहर है। हैरानी की बात यह भी है की उत्तराखंड के अनेक शिक्षक भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने ही विभाग की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

यहां दो शिक्षिकाओं के झगड़े में जमकर चले जूते चप्पल

Viral video of two female teachers
दो शिक्षिकाओं की मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग मारपीट के इस नजारे का मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं। दोनों शिक्षिकाएं किसी मुद्दे पर बहस करती हैं और फिर देखते ही देखते उनमें हाथापाई शुरू हो जाती है। कुछ ही देर में दोनों में जूते चप्पल तक चलने की नौबत आ जाती है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो महिलाएं किसी तरह बीच-बचाव कर शिक्षिकाओं को अलग करने का प्रयास करती हैं। इस मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। सोशल मीडिया में उत्तराखंड के शिक्षकों के ग्रुपों में भी यह वीडियो वायरल हो रहा है। अनेक जगह इस वीडियो को उत्तराखंड के किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका के झगड़े का वीडियो बताया जा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे विद्यालय की हेडटीचर और शिक्षामित्र का झगड़ा बता रहे हैं। 

उत्तराखंड नहीं, उत्तर प्रदेश के कासगंज में तैनात है दोनों शिक्षिकाएं

   'हिमवंत' वेबपेज के संपादक ने मामले की तह तक जाने का प्रयास किया तो मामले का उत्तराखंड की शिक्षिकाओं से कोई संबंध न होकर यह मामला पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर विकासखंड के बढ़ारीकलां के प्राथमिक विद्यालय का निकला। जहां दोपहर के समय में आपसी कहासुनी के बाद प्रधानाध्यापिका बीनेश कुमारी और शिक्षामित्र साधना के बीच एकदूसरे के बाल पकड़कर न सिर्फ मारपीट हुई बल्कि खूब लात घूसे चले। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर चप्पलें भी बरसाई। अन्य शिक्षिकाओं ने किसी तरह बचाव किया। बमुश्किल दोनों अलग-अलग हुए। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है।

Uttarakhand School Education: बेसिक से एलटी समायोजित शिक्षकों ने की चयन और प्रोन्नत वेतनमान के लिए बेसिक की सेवाओं को जोड़ने की मांग

शिक्षिकाओं के कृत्य की हो रही है जमकर आलोचना

इस वीडियो में शिक्षिकाओं के कृत्य की जितनी आलोचना की जाए वह कम है। दोनों ने ही अपने पद की गरिमा तार-तार कर दी। यही नहीं, इससे शिक्षकों के पेशे के साथ ही विभाग की छवि धूमिल होना भी लाजमी है। पूरे घटनाक्रम में शिक्षिकाएं तो दोषी है ही, लेकिन इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने और फिर इसे शेयर और फॉरवर्ड करने वाले भी गैर जिम्मेदार हैं। 

वीडियो देख विभाग ने दिए जांच के आदेश

बीएसए राजीव कुमार को जब प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए। कासगंज के खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल, सहावर के खंड शिक्षाधिकारी सचिन यादव की संयुक्त टीम को जांच का जिम्मा सौंपा है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...