Skip to main content

Cyber ​​Security and Open E-Resources' विषय पर डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ, कार्यक्रम के पहले दिन शिक्षकों ने समझी Cyber Security और Creative Common License की बारीकियां

Workshop on Cyber ​​Security and Open E-Resources
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 'साइबर सुरक्षा एवं ओपन ई-रिसोर्सेज' विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला सोमवार से आरंभ हुई। कार्यशाला में टिहरी जिले के सभी 9 विकासखंडों से 27 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगी। कार्यशाला के पहले दिन आज प्रतिभागी शिक्षकों ने साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की है।

    'Cyber ​​Security and Open E-Resources' (साइबर सिक्योरिटी एंड ओपन ई-रिसोर्सेज) विषय पर DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)  नई टिहरी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी 9 विकासखंडों से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से विकासखंड स्तर पर नामित तीन-तीन शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित कुल 27 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत आरंभ करते हुए संस्थान के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र भंडारी ने कहा है कि वर्तमान दौर सूचना प्रौद्योगिकी का दौर है और इस दौर में अधिकतर लोग इंटरनेट का तो किसी न किसी रूप में उपयोग करते हैं, किंतु साइबर सुरक्षा के प्रति बहुत कम लोग ही जागरूक रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा निजी डाटा जैसे कि हमारे फोटोग्राफ, विभिन्न प्रकार की फाइल, बैंक खातों सहित हमारी निजी जानकारियां और अन्य किसी भी प्रकार के डाटा जो हमारे कंप्यूटर या मोबाइल में रहता है, उसको सुरक्षित रखने के लिए Cyber Security की जानकारी होना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा है कि इस प्रशिक्षण में शिक्षक न केवल साइबर सुरक्षा और ओपन ई रिसोर्सेज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि अपने अनुभव भी आपस में शेयर कर सकेंगे।

  इस दौरान संस्थान के प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत ने कहा है कि आए दिन साइबर अपराधों की घटनाएं चिंता का विषय हैं और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों और अभिभावकों को इंटरनेट के माध्यम से बच्चों तक पहुंचने वाली अवांछित सामग्री पर प्रभावी रोक लगाया जाना आवश्यक है, और इसके लिए शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी की विभिन्न विधाओं की जानकारी होना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यक्रम में डाइट के प्रवक्ता डॉ मनवीर नेगी और संजीव भट्ट ने भी अनेक उपयोगी सुझाव दिए हैं।

    कार्यक्रम के संयोजक व डायट के प्रवक्ता सुधीर नौटियाल और सरिता चौहान ने अगले 5 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रतिभागियों के सम्मुख रखी। उन्होंने क्रिएटिव कॉमन लाइसेंस creative common license के महत्व पर प्रतिभागियों के बीच अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान रिसोर्स पर्सन सचिन कुमार ने साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत Google Chrome, Firefox and Opera (गूगल क्रोम, फायरफॉक्स और ओपेर) आदि विभिन्न इंटरनेट ब्राउजर पर साइबर सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए अनेक addons and plugins (ऐडऑन और प्लगइन) सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशाला में मयंक डोभाल, संजेस रतूड़ी, सुशील डोभाल, प्रमोद चमोली, विनोद चंद्र बेलवाल, याचना भंडारी, पूनम गौड़, दुर्गा बिष्ट और संध्या नेगी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री मोदी जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक PPC 2023 के लिए यहां कर लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Uttarakhand Guest Teachers: इन मांगों को लेकर गेस्ट टीचर 13 दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,

JNVST Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई आरंभ, ऐसे करे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

'हिमवंत' के Whatsapp ग्रुप से जुड़ें


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...