Skip to main content

INSPIRE Award DLEPC: टिहरी जिले के 23 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

INSPIRE Award DLEPC Tehri Garhwal Uttarakhand
 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल से 23 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय स्तर पर चयनित 228 छात्र छात्राओ ने नरेंद्रनगर के टाउनहॉल में आयोजित जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपने आइडिया प्रस्तुत किए जहां निर्णायक मंडल ने इन 23 छात्र-छात्राओं के आईडियाज का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया है।

   जनपद टिहरी गढ़वाल में शैक्षिक सत्र 2020-21 में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत 228 बाल वैज्ञानिकों का विद्यालय स्तर पर अवार्ड के लिए चयन हुआ था। इन छात्र-छात्राओं को अपने नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए भारत सरकार द्वारा दस-दस हजार रुपये की अवार्ड राशि दी गई थी। इस रकम से छात्र-छात्राओं द्वारा नवाचारी मॉडल तैयार कर 22 व 23 दिसंबर को नरेंद्रनगर में आयोजित डीएलईपीसी में प्रस्तुत किया, जहां निर्णायक मंडल में शामिल विशेषज्ञ शिक्षक जगदंबा प्रसाद डोभाल, डॉ इस के सिंह और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से सुश्री गरिमा द्वारा इन छात्र-छात्राओं के नवाचारों का चयन राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चयन किया है। 

बाल वैज्ञानिक छात्रा से नवाचार के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए डीईओ माध्यमिक, ओपी वर्मा
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर किया। इस दौरान उन्होंने जनपद की नवाचारी शिक्षकों और बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं को तकनीकी के क्षेत्र में जनपद को नई पहचान दिलवाने के लिए शुभकामनाएं दी है। चयनित छात्र छात्राओं को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचारों को सशक्त ढंग से प्रस्तुत करने का आवाहन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ओम प्रकाश वर्मा, इंस्पायर अवार्ड स्टेट कोऑर्डिनेटर अवनीश उनियाल,  नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नगर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, इंस्पायर अवार्ड डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अलख नारायण दुबे, राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया।  ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल, ताजबर नेगी, कमल सिंह गुसाईं, सुनील अस्वाल, तेजेंद्र जयाडा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...