Skip to main content

School education Uttarakhand: अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, राज्य के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 929 रिक्त पदों पर शीघ्र होगी गेस्ट टीचर्स की भर्ती, शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग को दिए यह निर्देश

929 पदों पर शीघ्र होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती
हिमवंत न्यूज़: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य में संचालित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 929 रिक्त पदों पर शीघ्र अतिथि शिक्षक तैनात किए जाएंगे, शासन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

   राज्य के कई विद्यालयों में गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने शासन से गेस्ट टीचर के कुल 5034 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 5035 पदों पर गेस्ट टीचर कार्यरत होने व 929 पद रिक्त होने के चलते इन रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की स्वीकृति का अनुरोध किया था।

  सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रमन ने शिक्षा विभाग को अतिथि शिक्षकों की 929 रिक्त पदों पर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की निर्देश दिए हैं। शासन स्तर पर जारी किए गए निर्देशों के बाद राज्य में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में 929 अतिथि शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

School Education, Uttarakhand: यहां शिक्षकों की फोटोग्राफी में दिख रही है दिलचस्पी और बच्चों से तैयार करवा रहे हैं परीक्षाफल, सोशल मीडिया में वायरल हुई उत्तराखंड के कथित शिक्षकों की यह तस्वीर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वायरल तस्वीर का लिया संज्ञान, जांच कर आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश। |

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...