Skip to main content

Uttarakhand Atal Utkrisht Schools: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा तैनाती को सरकार की मंजूरी, अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण में दक्ष अतिथि शिक्षकों को भी मिलेगा मौका

Himwant
हिमवंत

 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त 550 से ज्यादा पदों को विभागीय चयन परीक्षा से भरने के लिए सरकार ने अनुमोदन दे दिया है। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद इन रिक्त पदों पर विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनाती का रास्ता साफ हो गया है

   उत्तराखंड सरकार ने अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को बोर्ड द्वारा स्क्रीनिंग परीक्षा से भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के पूल से अंग्रेजी में दक्ष युवाओं की नियुक्ति करने को सरकार ने मंजूरी दे दी। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।

सीबीएसई भी उठा चुका है यह मुद्दा: इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाते वक्त सीबीएसई ने राज्य में 69 स्कूलों को चिह्नित किया है। इन स्कूलों में सीबीएसई के मानक के अनुसार आवश्यक संसाधन भी नहीं है। इन स्कूलों में इस वक्त 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।

इन मुद्दों को लेकर शिक्षकों में नाराजगी

सवाल यह है कि क्या इस बार आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा में राज्य के प्रवक्ता और एलटी संवर्ग के शिक्षक रुचि लेंगे या नहीं? गौरतलब है कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए राज्य में पूर्व में एक बार परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया से बड़ी संख्या में शिक्षक इन कारणों से संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं।

  • परीक्षा के बाद अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पहले से तैनात शिक्षकों को स्क्रीनिंग परीक्षा में वरीयता क्रम प्राप्त करने के बाद भी इच्छित विद्यालयों में तैनाती का विकल्प नहीं दिया। इस मुद्दे को लेकर शिक्षकों में उस समय भारी आक्रोश व्याप्त हुआ था।
  • शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप इन विद्यालयों का कोटिकरण पुनः निर्धारित किया जाना था, यानी यहां तैनात शिक्षकों को दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों का लाभ दिया जाना था लेकिन अभी तक इन विद्यालयों को दुर्गम श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सका, जिस कारण शिक्षकों में नाराजगी है।
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयो में पूर्व में निर्गत शासनादेशों के अनुसार जो शिक्षक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में सक्षम नहीं है उन्हें अन्यत्र विद्यालयों में समायोजित किया जाना था, और उनके स्थान पर स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की तैनाती की जानी थी, किंतु अभी तक ऐसे एक भी शिक्षक का अन्यत्र समायोजन नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप एक ही विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती में दो मानको को लेकर भी नाराजगी है।
  • उत्कृष्ट विद्यालयों में स्वेच्छा से कार्यरत शिक्षकों की टीचिंग परफॉर्मेंस का ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद उनके इन विद्यालय में नियोजित रहने अथवा अन्य विद्यालयों में समायोजित किए जाने पर निर्णय लिया जाना था किंतु इस दिशा में अभी तक कुछ नहीं हो पाया।
  • सुगम क्षेत्रों के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पहली स्क्रीनिंग परीक्षा से अधिकतर खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती हो चुकी है जबकि दुर्गम क्षेत्रों के ऐसे विद्यालयों में ही पद खाली है जहाँ तैनाती के लिए अधिकांश शिक्षक रुचि नही लेते।
  • कुछ अटल उत्कृष्ट विद्यालय में अतिथि शिक्षक भी कार्यरत हैं। शिक्षकों का कहना है कि अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के पदों को विभाग द्वारा रिक्त नहीं दिखाया गया है। इसको लेकर भी शिक्षकों में नाराजगी है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...