Skip to main content

विद्यांजलि पोर्टल पर स्कूल का रजिस्ट्रेशन ऐसे करें, Vidyanjali Portal Online School Registration And Login


 देशभर में स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए Vidyanjali Portal (विद्यांजलि पोर्टल) लांच  किया गया है जिसमे सभी राजकीय और मान्यता प्राप्त शासकीय स्कूलों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए विद्यालय प्रमुख और शिक्षकों को Online Registration करने के निर्देश दिए गए है। देशभर में बड़ी संख्या में विद्यालय द्वारा विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर भी लिया गया है किंतु अभी भी बड़ी संख्या में स्कूलों का पंजीकरण होना बाकी है। आज के इस लेख में यहां विद्यांजलि पोर्टल पर स्कूलों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को मैं स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के सामने रखने का प्रयास कर रहा हूं। आशा है 'हिमवंत' का यह लेख आपके लिए उपयोगी सावित होगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने और इसकी उपयोगिता को सभी तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम "विद्यांजलि" प्रधानमंत्री मोदी जी ने शिक्षक पर्व के उपलक्ष में विद्यांजलि पोर्टल योजना की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी जी विद्यांजलि योजना के साथ साथ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की है जिसके अंतर्गत देश भर के लाखों छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को भी ढेर सारे लाभ मिलेंगे। चलिए जानते हैं कि विद्यांजलि योजना क्या है इसके लाभ और उद्देश्य हैं।

योजना के मुख्य बिंदु

विद्यांजलि योजना 2022 (Vidyanjali Scheme)

नाम  – विद्यांजलि योजना 

किसने लांच की –  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कब लांच हुई – 7 सितम्बर 2021

आधिकारिक पोर्टल  – Vidyanjali.education-gov.in

विद्यांजलि योजना क्या है (What is Vidyanjali Scheme)

सरकार ने एक अलग तरह की सामाजिक सेवा करने के लिए विद्यांजलि योजना की शुरुआत की है. इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से बच्चों को पढ़ा सकता है और विद्यालय को अपना सहयोग दे सकता है।

विद्यांजली योजना के मुख्य उदेश्य 

केंद्र सरकार की विद्यांजली योजना को शुरु करने का मुख्य उदेश्य है कि देश के ऐसे राज्य जहां शिक्षा का स्तर बहुत कम है ऐसे राज्यों के स्कूलों में मुफ्त पढाने वाले शिक्षकों कि नियुक्ति कि जाए। इस योजना के तहत देश के लगभग 21 राज्य कि 2200 से अधिक स्कूलों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

      साथ ही इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 8 तक कि कक्षाओं को इससे जोड़ा जाएगा देश में कम हो रहे शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने में इस योजना कि बहुत अधिक भूमिका रहेगी और जो शिक्षित लोग है वो भी अपने हुनर को इस योजना में आजमा सकेंगे। देश के ऐसे क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में आप अपना आवेदन कर सकते है। जिसके बाद BEO आपके आवेदन को चैक करेंगे जिसके बाद आपका आवेदन वेरीफाई कर दिया जाएगा और आपको सरकारी स्कुल में पढाने का मोका मिल जाएगा और आप भी शिक्षा के क्षेत्र को बढाने में अपना योगदान दे सकते है।

विद्यांजलि पोर्टल रजिस्ट्रेशन – Vidyanjali Portal Registration 

विद्यांजलि पोर्टल में रजिस्ट्रेशन (Registration at Vidyanjali portal) के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के किसी भी इन्टरनेट ब्राउजर को ओपन कर लेना है और सर्च करना है vidyanjaliQeducation.gov.in या आप सीधे यहाँ से भी दिए गए लिंक में क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज में पहुँच सकते है. यहां से सीधे पोर्टल पर जाने के क्लिक करें- 

Vidyanjali के अधिकारिक वेब लिंक होम पेज में पहुँच जायेंगे यहाँ पर आपको दायें साइड में दिए गये login बटन पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने स्क्रीन में दो भाग दिखाई देंगे.बाएं भाग में login करने का विकल्प और दायें भाग में नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा .यहाँ पर आपको New User Registration  के नीचे School Registration पर क्लिक करना है। अब एक नए पेज खुलेगा जिसमे अपने स्कूल के Udise Code और दिए गए कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें .

जैसे ही आप Submit पर क्लिक  करेंगे आपके स्कूल का Detail दिखाई देगा साथ ही Udise की एंट्री करते समय दर्ज किये गए मोबाइल नम्बर भी दिखाई देगा .अब नीचे दिए गए बॉक्स में  मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी को दर्ज करें और Get OTP पर टैप करें । अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नम्बर और इमेल आईडी पर एक OTP जायेगा जिसे Enter Your OTP वाले बॉक्स में भरें और Verify पर टैप करें .

अब स्क्रीन में Successfully Submited का  एक पॉपअप मैसेज आएगा यहाँ OK पर क्लिक करें .अब आपको स्कूल का नाम और रजिस्ट्रेशन स्टेट्स दिखाई देगा .और आपके रजिस्टर मोबाइल नम्बर में रजिस्ट्रेशन पूरा होने का  एक मैसेज भी आएग। इस प्रकार आपके स्कूल का रजिस्ट्रेशन विद्यांजलि पोर्टल में सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा .अब होम पेज में जाकर login बटन में टैप करके आसानी से लॉग इन कर सकते है .

इस लेख में विद्यांजलि पोर्टल में स्कूल का रजिस्ट्रेशन कैसे करें – Vidyanjali Portal School Registration  इसकी पूरी जानकारी बताया गया है .उम्मीद है शिक्षकों के लिए ये लेख उपयोगी होगी .ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए आप सीधे 'हिमवंत' विद्यांजलि रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखकर भेजें ,आपके प्रश्नों का जवाब बहुत जल्द जिया जाएगा। आप हमारे whatsapp भी जुड़ सकते है .लिंक नीचे दिया गया है। धन्यवाद।

Join Whatsapp Group

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...