Skip to main content

Jeevan Pramaan: जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनर्स को अब नही लगाने होंगे कोषागार के चक्कर, इस मोबाइल ऐप से ट्रेजरी में जमा हो जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Jeevan Pramaan

उत्तराखंड के पेंशनर्स को अब अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर लगाने की झंझट से निजात मिल गई है। जी हां अब यह सारी प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है। पेंशनर स्वंय अपने एन्ड्राॅयड मोबाइल ऐप के माध्यम से, जनसुविधा केन्द्र CSC बायोमैट्रिक उपकरण तथा पोस्टमैन के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल तरीके से जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को पीपीओ अथवा जीआरडी नम्बर, आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर, पेंशन भुगतान हेतु कोषागार का नाम तथा पेंशन से सम्बन्धित बैंक का खाता संख्या के अभिलेख मोबाइल ऐप पर दर्ज करने होंगे इसके साथ ही बायोमैट्रिक्स प्रणाली के द्वारा पेंशनर का सत्यापन भी हो।

 इन तीन तरीकों से जमा हो जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

 सरकारी पेंशनर्स के लिए साल में एक बार कोषागार में अपना जीवन प्रमाण पत्र भौतिक रूप से उपस्थित होकर जमा करना अनिवार्य होता है। लेकिन इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को कभी-कभी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर अधिक उम्र और बीमारी के कारण चलने फिरने में लाचार पेंशनर को मिलो दूर से कोषागार तक पहुंचने और वहां घंटों सत्यापन के लिए इंतजार करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए कोषागार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

इस मोबाइल एप्स अपलोड होगा डिजिटल जीवन प्रमाण

 मोबाइल ऐप मे माध्यम से पेंशनर अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन पर गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से आधार फेस आडी एप इन्ट्राॅल करेंगे।  इसके लिए jeevapramaan-in@/app/download के लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए पेंशनर का गूगल अकाउंट या ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। पेंशनर पंजीकरण करने के पश्चात स्वंय का नाम, आधार संख्या, पीपीओ या जीआरडी संख्या जीवन प्रमाण ऐप में दर्ज कर ऐप की सहायता से पेंशनर चेहरे को स्कैन करें बिना कान्टेक्ट लैस व चश्मे के और सबमीट करेंगे। इसके पश्चात पेंशनर को मोबाइल पर एक एसएमएस संदेश प्राप्त होगा।

पेंशनर्स को डाक विभाग दे रहा है यह विशेष सुविधा

   इसके अलावा डाक विभाग के पोस्टमैन के माध्यम से डिजीटल प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा शुरू की है। इसके लिए पेंशनर को गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध एप पोस्टइंफो की सहायता से जीवन प्रमाण पत्र (डिजीटल लाइफ प्रमाण पत्र) का चयन करते हुये सर्विस रिक्वैस्ट राइज करें तथा पेंशनर अपना आवश्यक अभिलेख डिजीटली सबमीट कर जमा कर सकते हैं।

CSC के माध्यम से भी जमा हो सकता है जीवन प्रमाण

इसके अलावा पेंशनर जनसुविधा केन्द्र, सीएससी सेंटर के द्वारा भी डिजीटल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से पूर्व पेंशनर का कोषागार में मोबाइल नम्बर व आधारकार्ड नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है। इसके लिए पेंशनर स्वंय कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं।

इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

ध्यान रहे कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए पेंशनर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं। जानकारी हेतु हेल्प लाईन नम्बर 88998-90000 पर पेंशनर सम्पर्क कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...