Skip to main content

Uttarakhand BRP CRP Recruitment: बीआरपी और सीआरपी के 950 पदों पर भर्ती के लिए 10 फरवरी की कैविनेट के रखा जाएगा प्रस्ताव, आउटसोर्स से होगी इन पदों की भर्ती

    समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी और बीआरपी पदों पर आउटपुट से नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है विद्यालय शिक्षा विभाग में ब्लॉक और संकुल स्तर पर रिसोर्स पर्सन की इन 950 पदों पर भर्ती को लेकर पिछले लंबे समय से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी सरकार ने इन पदों पर अब अंतिम रूप से आउटपुट के माध्यम से भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
राज्य में पिछले लंबे समय से समग्र शिक्षा के अंतर्गत 950 पदों पर बीआरपी और सीआरपी भर्ती की चर्चा जोरों पर है। शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से सेवारत शिक्षकों से ही इनका काम लिए जाने को कहा गया था। जबकि शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती के पक्ष में नहीं था। विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
    विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी है। इससे 950 शिक्षक और कम हो जाएंगे। इस प्रकरण में अब सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सीआरपी, बीआरपी आउटसोर्स से ही रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इनकी आउटसोर्स से नियुक्ति के लिए 10 फरवरी की कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होते ही इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...