Skip to main content

Uttarakhand RSS: राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल की बैठक में लंबित प्रकरणों पर हुआ विचार-विमर्श, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने की प्रकरणों के त्वरित निवारण की मांग, अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने दिया यह आश्वासन

मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, प्रतिनिधिमंडल के साथ अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के साथ शिष्टाचार भेंट

 राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल शाखा की मंडल मुख्यालय पौड़ी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की मंडलीय प्रकरणों के संबंध में चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने मंडल स्तरीय समस्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित करवाये जाने पर जोर दिया है। 
राजकीय शिक्षक संघ बैठक पौड़ी में आयोजित की गई। बैठक में मैं पहुंचे विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मंत्री और पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल की विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी द्वारा मंडल अध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों के अनेक प्रकरणों पर चर्चा करते हुए  मंडल स्तरीय लंबित प्रकरणों के निस्तारण मांग की। इस दौरान बैठक में शिक्षक प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, पेपरलेस वर्किंग प्रोसेस, जूनियर से एलटी में समायोजित शिक्षकों को चयन वेतनमान देने, स्थायीकरण की प्रक्रिया को सरल करने, तदर्थ शिक्षकों का चयन वेतनमान की वसूली न करने,  विभिन्न प्रकरणों पर मंडल स्तर पर अनावश्यक आपत्ति लगाई जाने, सेवा का अधिकार अधिनियम का पालन करने, चिकित्सा अवकाश में वेतन न रोके जाने एवं चिकित्सा अवकाश प्रकरण हर माह की 25 तारीख से पहले स्वीकृत करने, कोटीकरण संशोधन, शैक्षिक अभिवृद्धि हेतु औपबंधिक प्रमाण पत्रों को मान्य करने, राजकीय इंटर कॉलेज भराडीसैण को शीत कालीन विद्यालय घोषित करने, कक्ष निरीक्षक ड्यूटी किलोमीटर के अंतर्गत करवाने, चयन प्रोन्नत एवं स्थायीकरण आवेदन का सरलीकरण, चक्रवार स्थानांतरण, नई नियुक्ति होने से पूर्व पात्र शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ, शैक्षिक अभिवृद्धि प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, शिक्षकों के प्रकरण ऑनलाइन किए जाने, विभाग एवं संगठन का शिक्षकों के प्रकरणो के निस्तारण के लिए whatsaap group बनाने, तदर्थ व समायोजित शिक्षकों को चयन प्रोन्नत वेतनमान का लाभ आदि विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई। 
 
मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के समक्ष शिक्षकों के लंबित प्रकरणों को रखते हुए

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम सरियाल ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की अपील की। मंडलीय अपर निदेशक महावीर से बिष्ट ने उन्हें संगठन की मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। अपर निदेशक बिष्ट ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं को उनके संज्ञान में अवश्य लाया जाए उन्होंने विभिन्न लंबित प्रकरणों पर शिक्षक नेताओं से सुझाव भी लिए।
      बैठक में राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष यशपाल राणा, संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह,  आय व्यय निरीक्षक  कुलदीप चौहान, महिला उपाध्यक्ष सपना तोमर, क्रोधरा नेगी, गीतांजली जोशी, सयुंक्त मंत्री पंकज ध्यानी, देहरादून अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, महामन्त्री अर्जुन पँवार, चमोली महामन्त्री प्रकाश चौहान, रुद्रप्रयाग अध्यक्ष नरेश भट्ट, महामन्त्री आलोक रौथाण, पौड़ी अध्यक्ष  बलराज गुसाईं, महामन्त्री बिजेंद्र बिष्ट, टिहरी अध्यक्ष दिलावर रावत उत्तरकाशी अध्यक्ष अतोल महर, महामन्त्री बलवंत असवाल,  तथा देहरादून मीडिया प्रभारी शिशुपाल सिंह कण्डारी, कालसी ब्लॉक मंत्री हेमन्त सिंह कठैत, वरदान बुडाकोटी, किशोर बिड़ालिया एवं अन्य कार्यकारिणी के शिक्षक/सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...