Skip to main content

Retirement: राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली बागेश्वर से सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता अर्थशास्त्र रघुवर दत्त जोशी, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई, राज्य के अनेक शिक्षकों ने याद किया शिक्षक आरडी जोशी का योगदान

सेवानिवृत्ति पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र रघुवर दत्त जोशी को भावभीनी विदाई

 राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली जनपद बागेश्वर में प्रवक्ता अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत शिक्षक रघुवर दत्त जोशी शुक्रवार को अपनी सराहनीय सेवाएं पूरी करने के बाद विभाग से सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर जहां विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी है वही राज्य के अनेक शिक्षकों ने उनके नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली के पूर्व में हाईस्कूल से इण्टरमीडिएट में उच्चीकरण होने पर रघुवर दत्त जोशी  2004 में अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में विद्यालय में नियुक्त हुए थे। उन्होंने 18 वर्ष 07 माह 16 दिन की सराहनीय सेवा की। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के कारण विद्यालय के सहकर्मियों के साथ ही अभिभावकों और क्षेत्र की जनता के बीच भी उनकी एक मृदुल छवि रही है। उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएन गोस्वामी एव कर्मचारी सीएस  परिहार अनिल पांडे, नवीन जोशी, किशोर कुमार, हरिश पांडे, अर्जुन  सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश दोसाद, रजनी जोशी, नीलम भाकुनी, आराधना, मिनाक्षी, एव पी टी  ए  अध्यक्ष  मदन मोहन आदि ने आरडी जोशी की कार्यशैली और व्यवहार की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया।

 दूसरी ओर अर्थशास्त्र प्रवक्ता के राज्य स्तरीय सोशल मीडिया समूह पर भी एक नवाचारी शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त हुए आरडी जोशी के योगदानों की शिक्षकों ने सराहना की है। पूर्व में अर्थशास्त्र विषय में सीबीएसई की भांति 20 अंको के आंतरिक मूल्यांकन आरंभ करवाए जाने की मुहिम में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है। समूह में शामिल प्रवक्ता डा. हरिनंद भट्ट, सुशील डोभाल, संजीव कुमार, निरंजन खंडूरी, विपिन नैथानी, राकेश मोहन, दीपक तिवारी, कृतिका पांडे, कविता नौटियाल, मीना सकलानी और राजेंद्र गिरी सहित अनेक शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Uttarakhand Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को किया मायूस, उलझाने वाले प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान, 'Ceteris Paribus' शब्द पर अर्थशास्त्र शिक्षकों के सोशल मीडिया समूह में खूब हुआ हास-परिहास

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...