Skip to main content

PhonePe and Google Pay के जरिए बैंक खातों में अब ऐसे सेंध लगा रहे हैं साइबर ठग, एक गलती से खाली हो रहा बैंक खाता, जानें क्या है ये ठगी का नया फार्मूला

साइबर ठगों ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अब एक और नया तरीका निकाल लिया है. ये ठग लोगों के Google Pay या PhonePe पर पैसे भेजकर बड़ी आसानी से ठगी का शिकार बना रहे हैं. आइए जानते हैं की साइबर अपराधी किस तरह बना रहे हैं खाताधारकों को अपना शिकार

    PhonePe and Google Pay के जरिए बैंक खातों में अब ऐसे सेंध लगा रहे हैं साइबर ठग, एक गलती से खाली हो रहा बैंक खाता, जानें क्या है ये ठगी का नया फार्मूला तकनीकी के इस युग में साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नये नये तरीके अपना रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इन साइबर ठगों ने 16 दिन के अंदर 81 लोगों को 1 करोड़ रुपए का चूना लगाया है. ये ठगी केवाईसी और पैन कार्ड स्कैम के जरिए की गई है. इस तरह के फ्रॉड में ठग Google Pay या PhonePe के जरिए  बेहद चालाकी के साथ ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

    इन ऐप्स के जरिए पहले खाताधारकों के बैंक खातों में छोटी-छोटी अमाउंट भेजी जा रही है और पैसे ट्रांसफर करने के बाद ये ठग लोगों से संपर्क करते हैं कि उन्होंने गलती से ये पैसे ट्रांसफर कर दिया है और फिर अपने पैसे वापस मांगने के लिए आग्रह करते हैं. ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति उन्हें रकम वापस करता है, यहीं से ठगी का खेल शुरू हो जाता है दरअसल ऐसी खाताधारकों को एक खास तरह के मालवेयर का शिकार बना लिया जाता है.

अब इस तरह फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं ठग

   Google Pay या PhonePe के जरिए इस तरह के फ्रॉड पर साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एक तरह का मालवेयर और इंसानी इंजीनियरिंग और तकनीकी की मदद से बनाया गया जाल होता है. ठग जानबूझकर Google Pay या PhonePe के जरिए आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करता है. इसके बाद कॉल करके कहता है कि उन्होंने गलती से आपको पैसे ट्रांसफर कर दिया है. अब वो आपसे अपने पैसे वापस मांगते हैं. अगर आप पैसे भेज देते हैं तो आपका अकाउंट पहले हैक हो जाता है और पल भर में रकम गायब हो जाती है।

      दरअसल, जब कोई Google Pay या PhonePe के जरिए पैसे चुकाता है तो उनका बैंक पैन, आधार जैसा केवाईसी डाटा इन ठगों के पास उपलब्ध हो जाता है. ये डॉक्युमेंट किसी भी व्यक्ति के बैंक अकाउंट को हैक करने के लिए पर्याप्त होते है.

 इस तरह के फ्रॉड से बचने का यह हा तरीका?

 एक्सपर्ट इसे मालवेयर, मानव इंजीनियरिंग और तकनीकी के मिश्रित तालमेल बता रहे हैं. ऐसी स्थिति में Google Pay और PhonePe को एंटी-मालवेयर सॉफ्टवेयर की मदद इस तरह के फ्रॉड से नहीं बचाया जा सकता है. ऐसे में अगर आपके साथ भी कोई इस तरह धोखा देना चाहता है तो उनसे कहें कि आप अपने बैंक से संपर्क कर रहे हैं. इसके बाद कॉलर से नजदीकी पुलिस स्टेशन पर मिलकर पैसे वापस करने का प्रस्ताव दे सकते हैं. इसके साथ ही आप ऐसे व्यक्ति को पैसे वापस लेने के लिए वैधानिक तरीके अपनाने के लिए कह सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...