Skip to main content

Atal Utkrisht Schools: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की सेवाएं होंगी दुर्गम, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने जारी किए यह निर्देश

Atal Utkrisht Schools: उत्तराखंड के 189 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की सेवाएं शासनादेश के प्रावधान के तहत दुर्गम होंगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने यह निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा इन विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी। जारी हुए निर्देशों में परीक्षा परिणामों के आधार पर तैनात शिक्षकों के साथ ही इन विद्यालयों में नियुक्त शिक्षणेत्तर कार्मिकों को भी यह लाभ देने उल्लेख है। हालांकि स्क्रीनिंग परीक्षा दिए बगैर इन विद्यालयों में पहले से तैनात शिक्षकों को दुर्गम श्रेणी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

राज्य के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनात शिक्षकों को शासनादेश के प्रावधान के अनुरूप दुर्गम श्रेणी की सेवा का लाभ मिलने जा रहा है। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक पिछले लंबे समय से शासनादेश के प्रावधान के अनुसार विद्यालयों में की जा रही सेवाओं को दुर्गम श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इस संदर्भ में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के बाद यह तय माना जा रहा है कि इन विद्यालयों में केवल स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों को ही यह लाभ मिलने वाला है जबकि स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल ना होने वाले और इन विद्यालयों में पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को इस प्रकार का कोई लाभ अनुमन्य नहीं होगा।

जारी निर्देशों में निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की गयी है। इन विद्यालयों में सी०बी०एस०ई० की मान्यता प्राप्त की गयी है अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण हेतु शासनादेश संख्या- 1613/xxiv-B-1/21-02 (01) / 2020 TC-1 दिनांक 23 जुलाई 2021 द्वारा शिक्षकों की तैनाती के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उक्तु शासनादेश के प्रस्तर-8 में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय में तैनात शिक्षण / शिक्षणेत्तर कार्मिकों को प्रोत्साहन स्वरूप निम्नवत् लाभ प्रदान किये जाने का यह उल्लेख है-

* (अ). यदि कोई कार्मिक चयनोपरान्त सुगम स्थल के रूप में चिन्हित विद्यालय में तैनात होता है तो ऐसे कार्मिकों की उस विद्यालय में की गयी सुगम सेवा को दुर्गम सेवा मानते हुए आंकलित की जायेगी। (ब). यदि कोई कार्मिक चयनोपरान्त दुर्गम स्थल के रूप में चिन्हित विद्यालय में तैनात होता है तो ऐसे कार्मिकों की उस विद्यालय में की गयी सेवा को डबल (Double) दुर्गम सेवा अर्थात उस विद्यालय में 01 वर्ष की दुर्गम सेवा को 02 वर्ष की दुर्गम सेवा मानते हुए आंकलित की जायेगी।"

इसप्रकार राजकीय अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के फलस्वरूप काउंसिलिंग के माध्यम से चयनित कार्मिकों के सेवा विवरण में अंकित किया जाना है। तद्क्रम चयनोपरान्त तैनात शिक्षकों की सेवाओं को विद्यालय में कार्यभाग ग्रहण की तिथि से शासनादेश के आलोक में सेवाओं की अंकना ऐजूकेशन पोर्टल में भी की जानी है। अंकना के दौरान प्रवक्ता / स०अ०एल०टी० संवर्ग में शिक्षकों के पदनाम के बाद 'ATAL' जोड़ते हुए दर्ज किया जा सकता है ताकि चयनित शिक्षकों के डेटा संग्रहण के समय आसानी रहे। जैसे कि LT (ATAL)/LECT(ATAL)।

 उक्तानुसार शासनादेश के अनुपालन में राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित शिक्षकों की सेवा अकना के सम्बन्ध में मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Comments

  1. एक ही विद्यालय की अलग अलग कैटेगरी नहीं हो सकती यह स्थानांतरण एक्ट का उलंघन है
    यदि किसीके हित प्रभावित हो रहें हों तो आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है अथवा हाईकोर्ट इस आदेश को पहली सुनवाई में ही निरस्त कर देगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जब 23/07/2021 को GO निकला था तब किसी ने आवाज नहीं उठाई चयनित तो सिर्फ चयनित के साथ ही mutual transfer कर सकता है जबकि अचयनित किसी भी समान्य विद्यालय मे अनुरोध के आधार पर जा सकता है
      इस पर भी विचार कीजिये
      यहाँ भी दोहरे मानक हैं

      Delete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...