Skip to main content

CUET Exam 2023: सीयूईटी 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई जारी, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि पर सामने आया यह अपडेट, 12वीं पास सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाएं यह जरूरी सूचना

   स्नातक दाखिले के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी -2023 अब छह जून तक चलेगी। 21 मई से शुरू होने वाली परीक्षा पहले 31 मई तक चलने वाली थी। सीयूईटी 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है और एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि पर यह अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़े शहरों में छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि छात्रों की दिक्कतों को कम करने के लिए अब दूसरे सत्र को जोड़ा गया है। यह एक और दो जून के साथ पांच और छह जून को होगी

सीयूईटी 2023 नवीनतम अपडेट के अनुसार 14 मई 2023 के क्रम में, 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को परीक्षा के लिए निर्धारित उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी (यूजी) 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि 14 मई को 21 से 24 मई तक आयोजित होने वाली सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए सीयूईटी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET 2023 City Intimation Slip) ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। 24 मई के बाद की परीक्षाओं के लिए सीयूईटी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET 2023 City Intimation Slip) भी अब जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 21 मई से 2 जून और 5 और 6 जून को आयोजित करेगी। 

     NTA CUET UG की आरक्षित तारीखें 7 और 8 जून हैं। सीयूईटी 2023 प्रवेश पत्र (CUET 2023 Admit Card) सीयूईटी 2023 परीक्षा (CUET 2023 Exam) से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। इससे पहले सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन सुधार सुविधा ऑनलाइन माध्यम से 01 मई से शुरू की गई थी। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन सुधार सुविधा का लाभ 03 मई तक ले सकते थे। हालांकि इससे पहले भी एनटीए द्वारा सीयूईटी 2023 आवेदन सुधार सुविधा शुरू की गई थी जिसका समापन 03 अप्रैल को किया गया था। इससे पहले सीयूईटी यूजी 2023 में आवेदन से वंचित रह गए छात्रों को आवेदन का अंतिम अवसर प्रदान किया गया। एनटीए द्वारा 9-11 अप्रैल, 2023 तक सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन पोर्टल दुबारा खोला गया था। छात्रों की मांग पर यूजीसी ने सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन पोर्टल दुबारा खोलने का फैसला लिया था।

IISER Pune के सौजन्य से टिहरी और उत्तरकाशी के 65 विज्ञान व गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण DIET टिहरी में हुआ शुरू, प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन संपन्न हुई यह रोचक गतिविधियां

DIET नई टिहरी में IISER Pune की शिक्षण सहयोगी व संदर्भदाता शिवानी पलसे द्वारा Magnitude and direction पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान संपन्न हुई यह गतिविधियां

 'हिमवंत' के whatsapp group से जुड़ने के लिए यहां टच करें।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...