Skip to main content

Uttarakhand education: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कोटीकरण के दोहरे मानक पर शिक्षकों में आक्रोश, राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी ने विभाग से की है यह मांग


 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में स्क्रीनिंग परीक्षा के द्वारा तैनात और बिना स्क्रीनिंग परीक्षा दिए पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए विद्यालय के कोटिकरण में भेदभाव को राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों के साथ अन्याय करार देते हुए विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों से विकल्प लेकर निर्णय लेने का विभाग से आग्रह किया है। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी ने उक्त आशय का ज्ञापन निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजा है।

   राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल और मंत्री हेमंत पैन्यूली में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से अटल उत्कृष्ट विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों के लिए कोटीकरण के मानकों में भेदभाव को अन्यायपूर्ण बताते हुए इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से विकल्प मांग कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

ज्ञापन में शिक्षक नेताओं द्वारा कहा गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि अटल उत्कृष्ट में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों एवं चयनित शिक्षकों को एक ही विद्यालय में अलग-अलग मानकों से तोला जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है।

ज्ञातव्य है कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन से पूर्व उन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से विकल्प मांगे गए थे अधिकांश शिक्षकों ने हटने के विकल्प दिए थे किंतु विभाग द्वारा उन शिक्षकों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया साथ ही स्थानांतरण से भी उन्हें वंचित किया गया और आज अचानक 4 साल बाद अनुपयुक्त मानकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा सारे रिजल्ट का ठीकरा भी उन्हीं पर थोपा जा रहा है जो की असहनीय है। आपको अवगत करा दें कि शिक्षक हमेशा छात्र हित के लिए हर समय तत्पर है। हिंदी मीडियम से होने के बावजूद भी शिक्षकों ने छात्रों को अधिक से अधिक ज्ञान देने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की खबर एवं तानाशाही आदेशों के निर्गत होने से समस्त शिक्षक आक्रोशित हैं।

अतः राजकीय शिक्षक संघ, गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी आपसे निवेदन करती हैं कि तुगलकी फरमान को निरस्त करते हुए छात्र हित में अच्छा निर्णय लेकर शिक्षकों से संवाद बनाकर के एक ही परिवार में भेदभाव न करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों से विकल्प मांगते हुए निर्णय लेने की कृपा करेंगे।

Comments

  1. मासूम अधिकारियों को कोई कि CBSE का मतलब इंग्लिश मीडियम नहीं होता, CBSE हिन्दी माध्यम में भी परीक्षा लेता है.
    इंग्लिश मीडियम कि हनक थी भी तो अपने ही बोर्ड में कर देते, अपने स्कूल दूसरे बोर्ड को देने से पहले सीबीएसई के बारे में सामान्य ज्ञान प्राप्त कर लेते.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...