Skip to main content

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वां वेतन आयोग ला सकती है केंद्र सरकार

 


 अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके पर‍िवार में कोई केंद्र सरकार के क‍िसी भी व‍िभाग में नौकरी करता है तो यह खबर काम कीहै. जी हां, पहले यह चर्चा थी क‍ि केंद्र सरकार कर्मचर‍ियों के ल‍िए सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के बाद क‍िसी आयोग का गठन नहीं करेगी. लेक‍िन अब सरकार का मूड बदलने की खबर आ रही है. जी हां, सरकार की तैयारी कर्मचार‍ियों पर मेहरबान होने की है. प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट जी ब‍िजनेस में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार केंद्र सरकार कर्मचार‍ियों को खुशखबरी देने का प्‍लान कर रही है.

न्यूनतम सैलरी में हो सकता है बड़ा इजाफा

न्यूज वेबसाइट जी ब‍िजनेस ने सूत्रों के हवाले से दावा क‍िया है क‍ि 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के बाद 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) की चर्चा शुरू हो गई है. इतना ही नहीं 8वें वेतन आयोग की फाइल तैयार होने का भी दावा क‍िया गया है. ऐसे में उम्‍मीद यह है क‍ि सरकार अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दे. इसके साथ ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी बड़ा इजाफा हो सकता है.

    साल 2024 में होने हैं लोकसभा चुनाव

प‍िछले द‍िनों चल रही चर्चा के आधार पर यह उम्‍मीद थी क‍ि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा. लेकिन, अब 7वें वेतन आयोग (7th pay commission latest news) के बाद अगला वेतन आयोग लाने की तैयारी चल रही है. इस सबको लेकर सरकार की तरफ से क‍िसी भी प्रकार का आदेश जारी नहीं क‍िया गया है. दरअसल, 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनावी साल होने के कारण सरकार कर्मचार‍ियों की क‍िसी भी प्रकार की नाराजगी मोल लेने के चक्‍कर में नहीं है.

साल 2024 के आम चुनाव से पहले अगले वेतन आयोग को लेकर ऐलान क‍िया जा सकता है. नए वेतन आयोग में क्‍या होगा और क्‍या नहीं, इसकी पूरी ज‍िम्‍मेदारी नए पे कमीशन के चेयरमैन की होगी. उनकी देखरेख में ही कमेटी का गठन क‍िया जाएगा. यद‍ि आठवां वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचार‍ियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है. फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकता है. आपको बता दें सरकार 10 साल में एक बार वेतन आयोग का गठन करती है.

ISRO scientist recruitment: उत्तराखंड की बेटी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ISRO में साइंटिस्ट बन कर बढ़ाया देवभूमि का मान, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है पहाड़ की बेटियां

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...