Skip to main content

Uttarakhand Madical Courses:अब मेडिकल छात्रों को भी डीजी लॉकर से मिलेंगी डिग्रियां, राज्य के सभी सरकारी अस्पताल नजर आएंगे एक रंग में, समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अधिकारियों को यह निर्देश

Uttarakhand Madical Courses: उत्तराखंड में अब उच्च शिक्षा की तर्ज पर Madical College के छात्रों को भी डिजिलॉकर के माध्यम से डिग्रियां और अंकपत्र मिलेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस संबंध में उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को शीघ्र डिजिलॉकर के लिए सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

डीजी लॉकर में मिलेंगे Madical Course के प्रमाण पत्र

   इसके साथ ही अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र एक रंग में नजर आएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कलर कोड निर्धारित करने के निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जाएगा। यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रमाणपत्र डीजी लॉकर पर उपलब्ध होंगे, जिससे कभी भी मेडिकल छात्र अपनी डिग्री और अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकें।

सभी छात्र-छात्राओं के लिए DigiLocker से जुड़ना हुआ जरूरी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट और सार्टिफिकेट सहित सभी जरूरी दस्तावेज ऐसे मिलेंगे DigiLocker पर निशुल्क, ऐसे करें registration

शोधपत्र भी ऑनलाइन होंगे उपलब्ध 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का डिजिटलीकरण करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेजों व नर्सिंग कॉलेजों को ई-ग्रंथालय पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे मेडिकल के छात्र-छात्राओं को किताबों की कमी से न जूझना पड़े। ई-ग्रंथालय पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तक के अलावा शोधपत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही छात्रों को देश-विदेश के मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में चार नए नर्सिंग कॉलेजों खोलने के लिए भूमि चयन करने और मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सरकारी अस्पतालों का होगा एक कलर कोड 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजकीय चिकित्सालयों में एक कलर कोड लागू किया जाएगा, जिससे सभी चिकित्सा इकाइयों में एकरूपता देखने को मिल सके। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में रोगी पंजीकरण शुल्क की दर एक समान की जाएगी। इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

अधिकारियों को दिए यह निर्देश

बैठक में नर्सिंग स्टॉफ की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, एनएचएम के तहत जिलों में खाली पदों को शीघ्र भरने, राजकीय मेडिकल कॉलेजों से स्वास्थ्य विभाग को वापस किए गए कार्मिकों के शीघ्र समायोजन, क्रिटिकल यूनिट के लिए भूमि चयन और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में रहे उपस्थित

इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार, अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान, अमनदीप कौर, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्रभारी महानिदेशक डा. भारती राणा, निदेशक एनएचएम डाॅ. सरोज नैथानी और निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. सुनीता टम्टा आदि मौजूद थे।

Cryptocurrency: क्रिप्टो कैरेंसी में निवेश के नाम पर 13 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने दो शातिर ठग ऐसे किए गिरफ्तार

World Cup Power Lifting: यहां शिक्षिका के बेटे ने पावर लिफ्टिंग विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम किया रोशन



Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...