Skip to main content

School education Uttarakhand: 36 वर्षों की सराहनीय सेवाओं के बाद उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा चेतन प्रसाद नौटियाल हुए सेवानिवृत, निर्देशक सीमा जौनसारी और अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने की जमकर सराहना

Himwant Educational News: विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत अधिकारी चेतन प्रसाद नौटियाल करीब 36 वर्षो की सराहनीय सेवाओं के बाद आज विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें निदेशालय से सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी है। 
डायट नई टिहरी में किए अनेक सराहनीय कार्य
   जनपद टिहरी गढ़वाल की विकासखंड जौनपुर निवासी चेतन प्रसाद नौटियाल शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हुए आज सेवानिवृत हो गए। वर्तमान समय में वह विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में बतौर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत थे। अपने सरल स्वभाव और प्रेरणादाई कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले नौटियाल पिछले लंबे समय तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में बतौर प्राचार्य कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने डाइट टिहरी में न केवल अनेक शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधार किये बल्कि डाइट टिहरी को राज्य के एक आदर्श संस्थान के रूप में पहचान दिलाने में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है।
    उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी और अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट सहित अनेक अधिकारियों ने उन्हें निदेशालय से भावभीनी विदाई दी है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने उनकी कार्यशैली व दायित्व के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को याद किया। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग एक आदर्श अधिकारी के रूप में चेतन प्रसाद नौटियाल को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने उनके योगदान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि डाइट टिहरी में प्राचार्य की पद पर कार्यरत रहने के दौरान जो आदर्श चेतन प्रसाद नौटियाल ने स्थापित किए है उनका प्रभाव वर्षों तक रहेगा। 
शिक्षको और छात्रों के लिए समर्पित वेबपत्रिका 'हिमवंत' की ओर से आदरणीय नौटियाल जी को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं। 
    विदाई समारोह के दौरान उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल ने कहा कि उन्होंने विभाग में करीब 36 वर्षों तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है और इस दौरान अनेक उतार चढ़ाव जीवन में आते रहे हैं लेकिन उन्होंने सत्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विभाग के अनेक अधिकारियों का उन्हें हमेशा सहयोग मिलता रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह एससीईआरटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में बतौर संदर्भ दाता अपना योगदान देते रहेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और पुत्र भी मौजूद रहे।
    उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में मंच संचालन डॉ आनंद भारद्धाज ने किया। टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने भी सेवानिवृत्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निदेशालय, एससीईआरटी और सीमेट स्तर के अधिकारियों के साथ ही डाइट रुड़की के वरिष्ठ प्रवक्ता कैलाश डंगवाल, डाइट नई टिहरी के प्रवक्ता डा वीर सिंह रावत, सुधीर नौटियाल, और नरेश कुमाईं सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

  1. ये अस्कोट मैं हमारे भी प्रिंसिपल रहे हैं।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...