Skip to main content

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023: उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 25 अगस्त तक यहां कर लें आवेदन

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023: उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के रूप में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग UKPSC ने उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में समूह ग के पदों के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के 107 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
इन विषयों के अंतर्गत होगी भर्ती
 आयोग की अधिसूचना (सं.3/2022-23) के अनुसार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र विषयों के लिए कुल 107 प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ‘प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) परीक्षा-2023’ का आय़ोजन किया जाएगा। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा बाद में तय की जाएगी
UKPSC Lab Assistant recruitment 2023: आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त
उत्तराखण्ड पीएससी की प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक आवेदन पोर्टल अथवा इस पोस्ट के अंत में दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
 आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं भरना है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे
आवेदन के लिए यह होंगी आवश्यक शर्तें
यूकेपीएससी द्वारा जारी उत्तराखण्ड प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में स्नातकों या परास्नातकों को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए UKPSC की अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...