Skip to main content

Big Breaking: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक को धमकाने के आरोप में विधायक मदन सिंह बिष्ट समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो हो रहा है वायरल, जानिए पूरा मामला


Himwant Educational News: द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट व एक कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ द्वाराहाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रोद्यौगिकी संस्थान के प्रभारी निदेशक कृष्णकांत सिंह मेर की ओर से विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी गई थी। इधर, विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भी प्रभारी निदेशक के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है।
दरअसल, विधायक मदन सिंह बिष्ट एवं विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रोद्यौगिकी संस्थान के प्रभारी निदेशक कृष्णकांत सिंह मेर के बीच शनिवार रात हुई बातचीत का ऑडियो व रात 10 बजे विधायक के निदेशक के घर पहुंचने के बाद हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार को दोनों पक्षों द्वारा थाना पहुंचकर तहरीर सौपी है।
निदेशक ने लगाए गंभीर आरोप
रात में हुए हंगामे के बाद प्रभारी निदेशक के.एस मेर द्वारा थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा कि रात में नारायण रावत के फोन से विधायक द्वारा आपत्तिजनक और गाली गलौज की भाषा शैली बातचीत की। उसके बाद जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो विधायक घर में ही धमक गए। इस दौरान नारायण रावत ने उनके आवास का दरवाजा जोर से पीटते हुए माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया। निदेशक ने कहा कि इस मामले के दौरान उनकी पत्नी व बच्ची उनके साथ थी। इस प्रकरण के बाद उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की मांग उठाई है।
इधर निदेशक के प्राथमिक की दर्ज करने के बाद विधायक मदन सिंह बिष्ट भी अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुँचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा कि चौखुटिया क्षेत्र भ्रमण से लौटने के बाद उनके द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज मैस कर्मचारी, वेतन भोगी कर्मचारियों के संबंध में अपने प्रतिनिधि नारायण रावत के मोबाइल से कॉल की। संपर्क नहीं होने पर मेरे द्वारा 6 बार अपने नंबर से निदेशक को कॉल किया। लेकिन निदेशक द्वारा फोन नहीं उठाया गया। जिसके बाद निदेशक द्वारा प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए मुझे अभद्र भाषा गेट लॉस्ट कहा गया है।
विधायक ने निदेशक पर भाजपा के इशारे पर मनमानी कार्य करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि 15 दिन के भीतर निदेशक का स्थानांतरण नहीं किया गया तो इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर समर्थकों के साथ धरना—प्रदर्शन व आमरण अनशन करेंगे। साथ ही ​इसे विशेषाधिकारी हनन मामले के तहत विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाएंगे।
  थाना प्रभारी द्वाराहाट राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। निदेशक के.एस बिष्ट की तहरीर पर विधायक मदन सिंह बिष्ट व नारायण रावत के खिलाफ धारा 452, 427, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...