Skip to main content

Uttarakhand SEAS 2023: राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में संपन्न हुआ संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण, जिले के 491 स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग

Himwant Educational News: टिहरी जिले में आगामी 3 नवंबर को संपन्न होने वाले राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे में जिले के कुल 491 विद्यालयों के छात्र छात्राएं भाग लेंगे। इस सर्वे के सफल आयोजन के लिए बुधबार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में संदर्भदाताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही तीन-तीन अध्यापकों ने संदर्भदाता के रूप में भाग लिया है। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने जनपद के सभी विकासखंडों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से SEAS 2023 का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
  डायट नई टिहरी में आयोजित हुआ संदर्भदाताओ का प्रशिक्षण
    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में SEAS 2023 के सफल आयोजन के लिए बुधवार को  संदर्भदाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी नौ विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित तीन-तीन अध्यापकों ने संदर्भदाताओं के रूप में प्रशिक्षण लिया है। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डडरियाल ने कहा है कि जिले के कुल 491विद्यालयों के छात्र छात्राएं इस सर्वेक्षण में प्रतिभाग करेंगे। 27 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर एफआई प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जबकि 31 अक्टूबर को जनपद स्तर से विकासखंडों को सर्वे सामग्री उपलव्ध करवाई जायेगी। 
ओएमआर शीट के जरिए होगा सर्वे
   इस अवसर पर कार्यक्रम के जनपद समन्वयक और डायट प्रवक्ता डा वीर सिंह रावत ने कहां है कि राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए नियुक्त किए गए FI  (क्षेत्रीय अन्वेषक) 2 और 3 नवंबर को स्वयं विद्यालय में मौजूद रहेंगे। सर्वेक्षण के लिए कक्षा 3 6 और 9 के विद्यार्थियों द्वारा ओएमआर शीट पर प्रविष्टियां करनी होगी। छात्र-छात्राओं को और विशेष रूप से कक्षा तीन के बच्चों के ओएमआर शीट क्षेत्रीय अन्वेषक निगरानी में भरे जायेंगे।
सभी प्रकार के विद्यालयों के बच्चे होंगे शामिल
राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण 2023 में जनपद में कल 491 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इन विद्यालयों में जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय, शासकीय, अशासकीय और निजी प्राथमिक उच्च प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय भी शामिल है। सर्वेक्षण इन सभी प्रकार के विद्यालयों की कक्षा तीन छह और 9 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
   डाइट सभागार में संपन्न हुए संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, कीर्तिनगर, थौलधार, देवप्रयाग और भिलंगना के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे जबकि जाखणीधार चंबा और जौनपुर से खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने कहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारियों ने बतौर ब्लॉक समन्वयक और तीन-तीन शिक्षकों ने सहसमन्वयकों के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर नरेंद्र नगर के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संदर्भदाताओ से शैक्षिक उपलब्धि सर्वे को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने की अपील की है। कार्यक्रम में डायट के प्रवक्ता देवेंद्र सिंह भंडारी, नरेश चंद्र कुमाई, डा मनवीर नेगी और राजेंद्र बोडनी आदि भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
   राज्य के 5474 विद्यालयों में आगामी तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस सर्वेक्षण में कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। सर्वे को संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 6020 क्षेत्र अन्वेषक और 276 ब्लॉक समन्वयक तैनात किए जाएंगे। सर्वेक्षण के आधार पर जिले की शैक्षिक प्रगति की जांच की जाएगी। जिस जिले में प्रगति कम होगी, उसमें सुधार की भी योजना तैयार की जाएगी।
पूरे देश में करवाया जा रहा है सर्वे
   राज्य शैक्षिक उपलब्धि का आयोजन एनसीईआरटी की ओर से पूरे देश में कराया जा रहा है। सर्वे में कक्षा तीन के विद्यार्थियों से कक्षा दो का पूर्ण कोर्स और कक्षा तीन की अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक, कक्षा छह के विद्यार्थियों से कक्षा पांच के संपूर्ण कोर्स, कक्षा छह के अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक और कक्षा नौ के विद्यार्थियों से कक्षा आठ के संपूर्ण कोर्स, कक्षा नौ के अर्धवार्षिक परीक्षा तक के प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को सर्वे में पूछे गए सवालों का जवाब ओएमआर सीट पर देना होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...