Skip to main content

SBI Clerk Recruitment 2023: SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 8773 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 7 दिसंबर 2023 तक यहां कर लें ऑनलाइन आवेदन


SBI Clerk Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। एसबीआई ने 8 हजार से अधिक जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
      जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर एसोसिएट के पद परों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इसके तहत, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में हो सकता है। वहीं, मुख्य परीक्षा फरवरी के महीने में कंडक्ट कराई जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment Exam 2024: एसबीआई क्लर्क परीक्षा भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एसबीआई क्लर्क परीक्षा भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, संपर्क जानकारी और ईमेल पता सहित आवश्यक विवरण प्रदान करें। अब जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। अब दिशानिर्देशों के अनुसार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक  दर्ज करें।
इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों, जैसे कि आपकी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवेदन पत्र में निर्दिष्ट किसी भी अन्य दस्तावेज की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि अपलोड की गई फ़ाइलें निर्धारित आकार और प्रारूप मानदंडों को पूरा करती हैं। इसके बाद, शुल्क जमा करें। फीस जमा करने के बाद एक बार अच्छी तरह से पूरो फॉर्म को पढ़ लें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

ऑनलाइन तैयारी


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...