Skip to main content

Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, जानें कब शुरू होंगे आवेदन और क्या होगी आवेदन की पूरी प्रक्रिया


Himwant Educational News: चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती खुली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 1455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इन पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
    चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव एवं अपर सचिव गरिमा रौंकली ने नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के अलावा स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में खाली नर्सिंग अधिकारी के 1455 खाली पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने एक बार के लिए नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती वर्षवार मेरिट आधार पर चलने का निर्णय लिया। इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है।
आवेदन की अंतिम तिथि एक जनवरी  
कुल पदों में 288 पद अनुसूचित जाति, 211 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 59 पद अनुसूचित जनजाति, 211 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जबकि 753 पदों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के लिए अनुसार 12 दिसंबर से नर्सिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जनवरी 2024 तय की गई है।
आवेदन शुल्क 300 रुपये
नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। जबकि एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों से 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...