Skip to main content

Baal Sakha Program: राजकीय इंटर कॉलेज भवान में संपन्न हुए करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में उपनिदेशक (से.नि.) चेतन प्रसाद नौटियाल ने स्कूली बच्चों के साथ बांटे अपने अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं की दी जानकारी


Himwant Educational News: टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भवान में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल की स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव बताते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्र में करियर संबंधी जानकारियां दी है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
   विद्यालय के प्रधानाचार्य अटल कुमार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा विभाग से गत वर्ष उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत हुए और विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही चेतन प्रसाद नौटियाल को विद्यालय में करियर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों और शिक्षकों के बीच पहुंचे सेवानिवृत अधिकारी चेतन प्रसाद नौटियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ईमानदारी और कठोर परिश्रम के जरिए हर व्यक्ति जीवन में उच्चतम मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इसी विकासखंड के मूल निवासी है तथा इस विद्यालय से उनका बहुत लगाव रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को बताया कि उन्हें उन्होंने स्वयं इसी विद्यालय से ही वर्ष 1999 तक भूगोल प्रवक्ता के रूप में अध्यापन किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं किंतु हमें अपने कर्तव्य पथ से डगमगाने की बजाय ईमानदारी और कर्मठता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
    उन्होंने कक्षा 10 से 12वीं तक की विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर संबंधी संभावनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों से उनके लक्ष की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा कि वर्तमान समय के बच्चे अनेक चुनौतियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट की दुरुपयोग और किशोर वह बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहां है कि बच्चे देश की अमूल्य निधि होते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आगे आना चाहिए।
   इस अवसर पर विद्यालय के  अटल कुमार और शिक्षक महावीर प्रसाद नौटियाल, अरविंद उनियाल सहित कई शिक्षकों और अभिभावकों ने सेवानिवृत्ति उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का मार्गदर्शन करती रहने की अपील की है। 
Conduct rules for Uttarakhand government employees: उत्तराखंड राजकीय कर्मचारियों के लिए यह है आचरण नियमावली.

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम






Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...