Skip to main content

PM SHRI Schools: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित हुई अनेक गतिविधियां, करियर काउंसलिंग, योगा एंड मेडिटेशन और हेल्थ कैंप के साथ ही किशोरवय बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के कौशल,

Atal Utkrisht Government Inter College Jakhanidhar
Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में PM SHRI Schools योजना के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, योगा एंड मेडिटेशन और किशोरवय बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस और हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जहां छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श और विभिन्न दवाओं का वितरण किया, वही बालिकाओं ने आत्मरक्षा के लिए आयोजित शिविर में जूडो कराटे और योगाभ्यास का प्रशिक्षण भी लिया।
राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी इंटर कॉलेज के रूप में है इस विद्यालय की पहचान
    जनपद टिहरी गढ़वाल में विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार उत्तराखंड के बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षाफल देने वाले प्रतिष्ठित राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में जाना जाता है। अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर इस विद्यालय का चयन वर्ष 2020-21 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में होने के बाद इस वर्ष यह विद्यालय देश के 4500 PM SHRI Schools में शामिल हुआ है। पीएम श्री योजना के अंतर्गत देशभर के इन चुनिंदा सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश किया जा रहा है। योजना के मुताबिक इन स्कूलों को पूरी तरह से मॉर्डन बनाया जाएगा। यही नहीं इन स्कूलों की बिल्डिंग अपग्रेड की जाएगी, क्लासरूम स्मार्ट होंगे, कंप्यूटर लैब से लेकर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी को टक्नोलाजी फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां अध्यनरत बच्चों के लिए अनेक गतिविधियां भी आयोजित की जानी है।
इन गतिविधियों का हो रहा है आयोजन
    केंद्र पोषित PM SHRI Schools योजना के अंतर्गत विद्यालय को अनुदान प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्य सीएस असवाल ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय में करियर काउंसलिंग, योगा एंड मेडिटेशन और किशोरवय बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस और हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ धीरेंद्र कैंतूरा, डॉ प्रशांत मंमगाई तथा डॉ रेनू मंमगाई ने 98 बालको और 110 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपचार एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की। कुछ छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण की भी सलाह दी गई है। इस दौरान डा धीरेंद्र कैंतूरा ने छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी जानकारी देते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा के साथ NEET और विभिन्न पैरामेडिकल कोर्सेज की तैयारी के टिप्स देते हुए आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई।
बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के कौशल
विद्यालय में किशोरवय बालिकाओं में आत्मरक्षा के कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जूडो कराटे का प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस क्लासेस के प्रशिक्षक महावीर सकलानी ने कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को जूडो से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देते हुए उनको आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी देते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई। विद्यालय में पहली बार आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम में बालिकाओं ने बेहद उत्साह के साथ प्रतिभा किया।
स्कूली बच्चों ने खूब किया योगाभ्यास
   PM SHRI Schools योजना के अंतर्गत विद्यालय में योगा एंड मेडिटेशन कक्षाओं का भी आयोजन भी किया जा रहा है। प्रशिक्षक महादेव रतूड़ी ने छात्राओं को योग का उद्देश्य समझते हुए उनसे विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी देते हुए योग की उपयोगिता से परिचित करवाया और विभिन्न योगासन का अभ्यास भी करवाया। बच्चों ने इन तमाम गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभा कर प्रशिक्षकों से विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त की हैं।
प्रधानाचार्य ने यह की अपील
   प्रधानाचार्य सीएस असवाल और विद्यालय के शिक्षकों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित हो रही गतिविधियों में विशेषज्ञ चिकित्सक और परामर्शदाता के रूप में विद्यालय पहुंचे डॉ धीरेंद्र कैंतूरा, डा प्रशांत मंमगाई और रेनू ममगाईं के साथ ही जूडो प्रशिक्षक महावीर सकलानी और योग प्रशिक्षक महादेव रतूड़ी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहने की अपील की है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश भट्ट और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों  का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल, योगेश सकलानी, कपिल देव सेमवाल, राजेश कुमार उपाध्याय, कपिल देव उनियाल, भगवान सिंह, शिक्षक शीशराम पालीवाल, पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, अरविंद बहुगुणा, प्रीति थपलियाल और लक्ष्मी तनवर आदि मौजूद रहे।
इस रिपोर्ट पर अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें, धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...