Skip to main content

Road Safety: डायट नई टिहरी में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जन-जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET नई टिहरी में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में एससीईआरटी द्वारा विकसित सड़क सुरक्षा नियमों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण साहित्य के 9 मॉड्यूल पर प्रत्येक विकासखंड से प्रारंभिक शिक्षा के पांच शिक्षकों के साथ ही संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण  दिया गया। 
     नई टिहरी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के दिशा निर्देशों पर तीन दिवसीय कार्यशाला में सड़क सुरक्षा आवश्यकता एवं महत्व, सड़क संकेतक, यातायात की नियम, सड़क के प्रकार तथा अंकन ,वाहन चालकों के लिए सावधानियां ,दुर्घटना कारण एवं बचाव, कर्तव्य एवं प्रयास, मोटर वाहन अधिनियम 1988 संशोधन 2019 वाहन पंजीयन एवं चालक लाइसेंस, सड़क सुरक्षा शपथ तथा विद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन, यातायात के नियमों का पालन न करने पर संशोधित दंड प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। कार्यशाला की द्वितीय दिवस पर ARTO विनोद कुमार, वाहन प्रवर्तन अधिकारी संजय तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की आवश्यकता पर पर विस्तृत जानकारी दी गई।
 कार्यशाला में एससीईआरटी से इस कार्यक्रम के राज्य समन्वयक विनय थपलियाल तथा अखिलेश डोभाल ने भी कार्यशाला में पहुंचकर सभी प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम की आवश्यकता से अवगत करवाया।कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता का कार्य रूप में डॉ वीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बडोनी तथा राजेंद्र सिंह रुकमणी आदि ने विभिन्न प्रशिक्षण मॉडल्स पर आधारित जानकारियां प्रस्तुत की।  
   इस दौरान संदर्भदाताओं द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया की रोड एक्सीडेंट में प्रतिवर्ष और प्रतिदिन मरने वालों की संख्या भारत में पूरे विश्व में सबसे अधिक होती है। इस संवेदनशील मुद्दे पर सभी प्रतिभागी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर जागरूकता का काम करेंगे जिससे सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। सभी प्रतिभागियों को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद करने में आगे आने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। कार्यशाला की द्वितीय दिवस पर सभी प्रतिभागियों द्वारा जन जागरूकता के लिए बोराडी बाजार में एक जागरूकता रैली भी निकल गई। समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला में बताए गए नियमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने और अपने परिवार जनों के आचरण में  इन नियमों को लाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...