Skip to main content

School Education Uttarakhand: जीजीआईसी हल्द्वानी में प्रधानाचार्या और शिक्षिका के विवाद में आया नया मोड़, शिक्षक संघ के हस्तक्षेप के बाद शिक्षिका का अटैचमेंट हुआ रद्द, जांच पूरी होने तक प्रभारी प्रधानाचार्य से हटा प्रभार

    जीजीआईसी हल्द्वानी की प्रधानाचार्या और एक शिक्षका के बीच विवाद और इसके बाद शिक्षिका के दूसरे विद्यालय में अटैक करने की खबरें जहां सोशल मीडिया पर वायरल होती रही वहीं राजकीय शिक्षक संघ के विरोध और हस्तक्षेप के बाद विभाग ने आज शिक्षिका के अटैचमेंट के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। दूसरी ओर इस मामले में विद्यालय की प्रधानाचार्या को जांच पूरी होने तक प्रधानाचार्य प्रभार से हटा दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ ने विद्यालय में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग की है।
    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में प्रधानाचार्य और शिक्षिका की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षिका को जांच पूरी होने तक दूसरे विद्यालय में अटैक करने का आदेश जारी किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्य और शिक्षिका के बीच विवाद चल रहा था और इसी क्रम में फोन से वीडियो बनाने पर दोनों में छीनाझपटी शुरू हो गई। स्कूल परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में ये सब रिकॉर्ड हो गया। किसी ने इस वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ये विवाद शिक्षक नेताओं तक पहुंच गया। शिक्षक वर्ग की हो रही बदनामी को देखते हुए गुरुवार को शिक्षक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा। यहां शिक्षिका और प्रधानाचार्या को बुलाकर उनका पक्ष सुना गया। शिक्षिका ने प्रधानाचार्या पर स्पष्टीकरण लेकर मानसिक उत्पीड़न करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। 
   राजकीय शिक्षक संघ के हस्तक्षेप के बाद आज शिक्षिका का अटैचमेंट आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य से जांच पूरी होने तक प्रभार हटाकर विद्यालय की राजनीति विज्ञान प्रवक्ता को दायित्व सोपा है। मामले को लेकर कथित रूप से पीड़ित शिक्षिका ने राजकीय शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी और आम शिक्षकों से निष्पक्ष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...